तेलंगाना: भारी बारिश के चलते राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थान 3 दिनों के लिए बंद, परीक्षाएं टाली गईं, कई ट्रेनें

हैदरावाद, 11 जुलाई: तेलंगाना में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है। भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने सोमवार से तीन दिनों के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। आईएमडी, हैदराबाद द्वारा भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने सोमवार और बुधवार के बीच तीन दिनों के लिए हैदराबाद में 34 एमएमटीएस सेवाओं को भी रद्द कर दिया है। तेलंगाना में गोदावरी और कृष्णा नदियों का जलस्तर बढ़ गया, जिसके बाद इन नदियों के फ्लड गेट उठाए गए हैं। बारिश के कारण उत्तरी तेलंगाना में कुछ स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं।

Recommended Video

    Gujarat और Telangana में Monsoon का कहर, Maharashtra, MP में भी हालत खराब | वनइंडिया हिंदी | *News
    Telangana: Due to heavy rains, all educational institutions in the state closed for 3 days

    कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण आईएमडी ने 13 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के आठ उत्तर और पूर्वोत्तर जिलों के लिए भारी बारिश के देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। उधर भारी को देखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे ने एक बयान में कहा कि लिंगमपल्ली-हैदराबाद, हैदराबाद-लिंगमपल्ली, फलकनुमा-लिंगमपल्ली, लिंगमपल्ली-फलकनुमा, सिकंदराबाद-लिंगमपल्ली और वापसी दिशा यानी लिंगमपल्ली से सिकंदराबाद के बीच सभी एमएमटीएस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

    उस्मानिया विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(जेएनटीय) हैदराबाद ने रविवार को तेलंगाना में भारी बारिश के कारण परीक्षा स्थगित कर दी। जेएनटीयू हैदराबाद द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार विश्वविद्यालय की बी.टेक और बी.फार्म IV वर्ष II सेमेस्टर की नियमित और पूरक परीक्षाएं 11 जुलाई को और बी.टेक और बी.फार्म IV वर्ष I सेमेस्टर की पूरक परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं। 12 जुलाई तक के लिए टाल दिया है। विश्वविद्यालय ने आगे स्पष्ट किया कि 16 जुलाई से निर्धारित विश्वविद्यालय परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

    उस्मानिया विश्वविद्यालय ने घोषणा की कि हैदराबाद और तेलंगाना के अन्य जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण 11 से 13 जुलाई तक होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। हालांकि, 14 जुलाई से होने वाली अन्य परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। सभी स्थगित परीक्षाओं के लिए पुनर्निर्धारित समय सारिणी जल्द ही घोषित की जाएगी।

    मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने राज्य में स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रियों और अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की है। उन्होंने कहा कि, राज्य में स्थिति स्थिर है और हमने शिक्षा विभाग एवं मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर राज्य में 3 दिन के अवकाश का निर्णय लिया है। कुछ इलाकों में बदल फटने की आशंका के चलते सीएम ने युवाओं और छोटे बच्चों को घरों में रहने की सलाह दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को भविष्यवाणी की कि राज्य में अगले 24 घंटों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+