तेलंगाना चुनाव: दुल्हन को सोना, छात्रों को फ्री इंटरनेट, जानिए कांग्रेस के घोषणा पत्र क्या होगा खास
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का घोषणा पत्र जल्द ही जारी किया जाएगा। पार्टी के इलेक्शन मैनिफेस्टो में इस बार युवा मतदाओं को लुभाने की पूरी कोशिश की जाएगी। कांग्रेस इलेक्शन मैनिफेस्टो में विवाह के समय युवतियों को दस ग्राम सोना, एक लाख रुपये नकद और छात्रों को मुफ्त इंटरनेट देने जैसे कई बड़े वादे शामिल किए जा सकते हैं।
तेलंगाना चुनाव को लेकर कांग्रेस के इलेक्शन मैनिफेस्टो तैयार करने वाली टीम के सदस्य श्रीधर बाबू ने पीटीआई से बात की। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर पार्टी की तेलंगाना में सरकार बनती है तो विवाह के वक्त प्रत्येक महिला को सरकार की ओर से एक तोला यानी 10 ग्राम सोना दिया जाएगा। जिसकी कीमत 50,000 से 55000 के बीच है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पार्टी घोषणापत्र में छात्रों के लिए मुफ्त इंटरनेट देने का वादा भी शामिल करने की योजना बनाई जा रही है।

श्रीधर बाबू ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद युवाओं को फ्री इंटरनेट देने लिए इंटरनेट सेवा प्रदाताओं से बात की जाएगी। इसके अलावा दावा किया जा है कि कांग्रेस 'महालक्ष्मी' गारंटी के तहत महिलाओं को प्रति माह 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता, 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, राज्य भर में टीएसआरटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा देने का भी वादा करेगी।
दरअसल, राज्य में पहले ही बीआरएस सरकार ने कुछ ऐसी योजनाएं लागू हैं। जिसमें कल्याण लक्ष्मी और शादी मुबारक योजनाओं के तहत, तेलंगाना की निवासी दुल्हनों के लिए शादी के समय 1,00,116 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। योजना का लाभ उन युवतियों को मिलता है, जो योजना के तहत योग्यता की कुछ शर्तें पूरी करती हैं। जिसके तहत शादी के समय युवती की आयु 18 वर्ष होने के अलावा उसके परिवार की आय 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications