'द कश्मीर फाइल्स' पर बोले तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर, 'ये प्रगतिशील सरकार की निशानी नहीं',

नई दिल्ली, 21 मार्च। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर (CM KCR) ने बॉलीवुड फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kasmir Files) को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार की फिल्म कौन चाहता है? अगर कोई प्रगतिशील सरकार है तो उसे किसानों और आर्थिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। केसीआर ने यहां तक कह दिया कि दिल्ली में रह कश्मीर के पंडितों स्वयं इसके पक्ष नहीं है। मुख्यमंत्री केसीआर ने किसानों को मुद्दों को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा की जब तक शत प्रतिशत एमएसपी (MSP) पर खरीद का आदेश नहीं होता तब तक आंदोलन (Farmer's Protest) किया जाएगा।

CM KCR

मुख्यमंत्री केसीआर ने किसानों के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 'हम चुप नहीं रहेंगे, आंदोलन करेंगे। हम तब तक लड़ेंगे जब तक हमें एमएसपी पर शत-प्रतिशत खरीद आदेश नहीं मिल जाता। मैंने पहले कहा था कि यूपी में बीजेपी की सीटें कम होंगी, ऐसा हुआ है। हम केंद्र से एमएसपी के माध्यम से फसल खरीदने की मांग करते हैं, आप धान खरीदें और एमएसपी का भुगतान करें जैसा कि आप पंजाब में कर रहे हैं।'

वहीं केसीआर ने 'द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर भी मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि महज वोट के लिए द कश्मीर फिल्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। केसीआर ने कहा फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' क्या है, अगर कोई प्रगतिशील सरकार है तो सिंचाई फाइलें, आर्थिक फाइलें होनी चाहिए। कौन चाहता है 'द कश्मीर फाइल्स'? दिल्ली में कश्मीर के पंडित कहते हैं कि कुछ लोग वोट के लिए ऐसा कर रहे हैं, हमें कोई फायदा नहीं हुआ।

कश्मीरी पंडितों को 'द कश्मीर फाइल्स' से फायदा नहीं- केसीआर
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने कहा कि कोई भी प्रगतिवादी सरकार होती तो इरिगेशन फाइल्स, इकोनॉमिक फाइल्स जैसे मुद्दों पर फोकस करती। आज 'द कश्मीर फाइल्स' चाहता कौन है? केसीआर ने आगे कहा कि दिल्ली में कश्मीरी पंडित कह रहे हैं कि इस फिल्म से हमें कोई फायदा नहीं है। यह फिल्म चुनाव में वोटों के लिए बनाई गई है।

शत प्रतिशत एमएसपी पर खरीद होने तक आंदोलन
केसीआर ने किसानों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि जब तक 100 फीसदी एमएसपी पर की उपज की खरीद का आदेश नहीं होता तब तक विरोध होगा। केसीओर ने कहा कि हम इसके लिए संघर्ष करते रहेंगे।

यूपी विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी हुई सच
केसीआर किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि यूपी में भाजपा की सीटें कम होंगीऔर ऐसा ही हुआ। अगर यह सरकार जनता का साथ नहीं देगी तो आगे भी विरोध जारी रहेगा।

कश्मीरी पंडितों का दर्द दिखाती है फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स'
'द कश्मीर फाइल्स' (The Kasmir Files) 1990 के दशक में जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म को दर्शाती है। यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के पलायन की मजबूरी और उनके दर्द को सजीव प्रस्तुत करती है। फिल्म रिलीज होने बाद इसे टैक्स फ्री करने के बाद से राजनीतिक गलियारों में इसकी जमकर चर्चा हो रही है। निर्देश विवेक रंजन अग्निहोत्री इस फिल्म के निर्माता है और अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन रावल और मिथुन चक्रवर्ती जैसे एक्टर्स ने इसमें काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+