Telangana polls: KCR 15 अक्टूबर से करेंगे रैलियों का आगाज, 41 जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Telangana polls 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। मिशन तेलंगाना के तहत भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने अपना प्लान कर लिया है। केसीआर 15 अक्टूबर से तेलंगाना में 41 रैलियों को संबोधित करेंगे।

बीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। जिसके तहत 15 अक्टूबर से 41 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Telangana polls 2023:

बीआरएस ने पहले ही घोषणा कर दी है कि केसीआर चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेंगे और 15 अक्टूबर को सिद्दीपेट जिले के हुस्नाबाद में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे, जो उनके चुनाव अभियान की शुरुआत होगी।

मंगलवार देर रात जारी अस्थायी दौरे कार्यक्रम के अनुसार केसआर 16 अक्टूबर को जनगांव और भुवनागिरी में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे, इसके बाद 17 अक्टूबर को सिरसिला और सिद्दीपेट में अभियान बैठकें करेंगे।

इसके बाद वह 18 अक्टूबर को जडचेरला और मेडचल में दो बैठकों में हिस्सा लेंगे। एक हफ्ते बाद वह 26 अक्टूबर को तीन रैलियों में हिस्सा लेंगे और उनका अभियान 9 नवंबर तक चलेगा।

वह 9 नवंबर को गजवेल और कामारेड्डी दोनों क्षेत्रों में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वह विधानसभा चुनाव में गजवेल और कामारेड्डी दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं।

इस बीच बीजेपी ने कहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता 19 अक्टूबर तक अलग-अलग दिनों में पार्टी के अभियान में हिस्सा लेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को तेलंगाना में भाजपा के अभियान की शुरुआत करते हुए दो सार्वजनिक कार्यक्रमों को संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+