Telangana Assembly Election results 2018: विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया बेंगलुरू का रिसॉर्ट

Recommended Video

    Telangana Results: Rahul Gandhi ने Congress MLAs को नजरबंद कर सरकार बनाने की कोशिश | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पांच राज्यों में चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले ही कांग्रेस ने तेलंगाना में अपने विधायकों को बचाने की पुख्ता तैयारी शुरू कर दी है। जिस तरह से पिछले कुछ राज्यों में हुए चुनाव के बाद कांग्रेस के विधायकों ने दल-बदल किया था उससे सबक लेते हुए कांग्रेस इस बार किसी भी तरह की गलती करने के मूड में नहीं है। अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए कांग्रेस ने एक बार फिर से बेंगलुरू के रिसॉर्ट को तैयार किया है, जहां वह अपने विजयी विधायको को रख सके, जिससे कि परिणाम घोषित होने के बाद उनकी खरीद-फरोख्त की जा सके।

    rahul

    दरअसल इससे पहले जिस तरह से राज्यसभा की एक सीट को लेकर गुजरात में सियासी संग्राम देखने को मिला था, उसके बाद कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि पार्टी ने पहले से ही इसके पुख्ता इंतजाम किए हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल के चुनाव के वक्त तमाम कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरू के रिसॉर्ट में रखा गया था ,जिससे कि भाजपा के नेता उनसे संपर्क नहीं कर सके। यही नहीं इसके गोवा, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में भी कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उसके विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है।

    एक तरफ जहां कांग्रेस ने अपने विधायकों को खरीद फरोख्त से बचाने के लिए उन्हें बेंगलुरू के रिसॉर्ट में रखने का फैसला लिया है तो दूसरी तरफ टीआरएस और अजीत जोगी ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय पार्टी के नेता उनके उम्मीदवारों के संपर्क में हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी के नेताओं से राष्ट्रीय पार्टी के नेता संपर्क में हैं। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद किस तरह से तमाम दल अपने दल के चुने हुए विधायकों को सुरक्षित रखने में सफल होते हैं।

    इसे भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 LIVE: त्रिपुरासुंदरी मंदिर के लिए निकलीं सीएम वसुंधरा राजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+