तेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह को लेकर नीतीश कुमार का पुराना वीडियो किया ट्वीट, नैतिकता की दिलाई याद
पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर चौथे चरण का मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे समाप्त हो गया। चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को 71 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसमें बिहार की पांच सीटें भी शामिल हैं। राष्ट्रीय जनता के नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुराना वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। इस वीडियो में नीतीश गिरिराज सिंह का नाम लिए बिना उन पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर नीतीश कुमार पर बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह के लिए वोट मांगने पर निशाना साधा।
'वीजा मंत्री के लिए पलटू चाचा वोटों की भीख माँग रहे हैं'
बिहार के पूर्व डिप्टी स्पीकर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार का पुराना वीडियो ट्वीट करके कैप्शन में लिखा कि वीडियो को देखिए, सुनिए एवं अमल कर महान नैतिक व अंतर्यामी पुरुष की नैतिकता का नंगा नाच देखिए। जिस विषराज सिंह के घर बक़ौल CM नीतीश कुमार 2 करोड़ अवैध काला धन, विदेशी घड़ियाँ और मुद्रा बरामद हुई थी अब उसी भ्रष्ट वीजा मंत्री के लिए झोली फैलाकर पलटू चाचा वोटों की भीख माँग रहे है।

नीतीश ने गिरिराज सिंह के लिए मांगे वोट
बिहार के सीएम और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह का चुनाव प्रचार किया। नीतीश कुमार ने प्रचार के दौरान अपने भाषण में वहां के लोगों से पूछ कि गिरिराज जी को जिताइयेगा? पक्का न...हाथ उठाकर बताइये, माला पहना दें न।
ये भी पढ़ें- बेगूसराय लोकसभा सीट के बारे में जानिए

गिरिराज सिंह त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे
गिरिराज सिंह को लोकसभा चुनाव 2019 में बेगुसराय सीट में भाकपा के युवा नेता कन्हैया कुमार और आरजेडी के तनवीर हसन के साथ त्रिकोणीय मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने साल 2014 में नवादा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और उन्होंने 1.4 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें बेगुसराय भेज दिया है। उन्होंने इसे लेकर अपनी नाराजगी भी जताई थी, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें मना लिया था। जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार खुद को भगवा विचारधारा को चुनौती देने वाले उम्मीदवार के रूप में पेश कर रहे हैं। बेगुसराय में 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है और नतीजे 23 मई को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications