लालू के घर फिर से बजेगी शहनाई, शादी के लिए तेजस्वी यादव ने की 'हां'

पटना। बिहार के मोस्ट इलिजबल बैचलर कहे जाने वाले तेजस्वी यादव ने आखिरकार उस बात का ऐलान कर ही दिया जिस बात का इंतजार राजद पार्टी और उसके समर्थक लंबे वक्त से कर रहे थे, जी हां, आपने सही समझा, यहां बात हो रही है उनकी शादी की, जिसके बारे में लालू के छोटे लाल ने कहा कि उन्होंने अपने घरवालों के सामने शादी के लिए हां कर दी है और वो लोकसभा 2019 के चुनावों के बाद घोड़ी चढ़ेंगे।

शादी के लिए तेजस्वी यादव ने की 'हां'

शादी के लिए तेजस्वी यादव ने की 'हां'

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव की शादी चर्चाएं लंबे समय से चल रही हैं, उन्होंने माना कि वो शादी करना चाहते हैं लेकिन उसका समय उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद रखा है क्योंकि चुनाव तक इतनी व्यस्तता रहेगी कि हनीमून पर जाने का समय नहीं मिलेगा इससे बेहतर है कि मैं चुनाव के बाद ही शादी करूं हालांकि उनकी दुल्हन कौन होगी, इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा लेकिन ये जरूर कहा कि कई रिश्ते कतार में हैं उनके लिए।

वॉट्सऐप नंबर पर भी शादी के कई रिश्ते...

वॉट्सऐप नंबर पर भी शादी के कई रिश्ते...

बताते चलें कि डिप्टी सीएम रहने के दौरान तेजस्वी के विभागीय फोन के वॉट्सऐप नंबर पर भी शादी के कई रिश्ते आते थे, तेजस्वी के कार्यक्रमों में भी लड़कियों की फैन फॉलोइंग देखते बनती है, उन्हें अक्सर इन बातों के लिए बड़े भईया तेज प्रताप यादव छेड़ते भी हैं।

तेजस्वी के रिश्ते कहां-कहां से आ रहे हैं?

तेजस्वी के रिश्ते कहां-कहां से आ रहे हैं?

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रिश्ते बिहार और बाहर हर जगह से आ रहे हैं, लेकिन इस पर फैसला परिवार को लेना है उनकी इस बात से जाहिर हो गया है कि वो अपने घरवालों की पंसद की लड़की से ही शादी करने वाले हैं।

लोकसभा चुनावों की तैयारी में तेजस्वी

लोकसभा चुनावों की तैयारी में तेजस्वी

मालूम हो कि तेजस्‍वी शनिवार को अपने पिता लालू प्रसाद यादव से रांची में मिलकर लौटे हैं और चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+