तेजस्वी यादव ने शेयर की बच्चों के ईवीएम ले जाने की तस्वीर, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें बच्चे ईवीएम ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसकी को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में ईवीएम ढोने के लिए बाल श्रम का सहारा लिया जा रहा है।

Tejashwi Yadav Attacks election Commission says EVMs Transported By Child Labour

तेजस्वी यादव ने कहा कि EVM चलकर मुजफ्फरपुर के होटल भी पहुंची जहां उसे मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बरामद किया गया। नियमों के विपरीत अपंजीकृत वाहनों में वोटिंग मशीनों को ढोया गया। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई है।

विपक्षी पार्टियों ने दावा किया है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ को देखते हुए उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात किया है। तेजस्वी यादव के ट्वीट से पहले बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी ट्वीट कर ईवीएम के मसले पर चुनाव पर निशाना साधा था। राबड़ी देवी ने कहा कि देशभर के स्ट्रांग रूम्स के आसपास ईवीएम की बरामदगी हो रही है। ट्रकों और निजी वाहनों में ईवीएम पकड़ी जा रही है। ये कहां से आ रही है, कहां जा रही है? कब,क्यों,कौन और किसलिए इन्हें ले जा रहा है? क्या यह पूर्व निर्धारित प्रक्रिया का हिस्सा है?चुनाव आयोग को अतिशीघ्र स्पष्ट करना चाहिए।

इसके अलावा तमिलनाडु में डीएमके नेता एम कनिमोझी ने कहा था कि थुथुकडी जिले में वोटिंग मशीनों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया गया है जहां से वह चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी सुरक्षा फीड की निगरानी के लिए पार्टी के एजेंटों को तैनात किया था। बता दें कि चुनाव आयोग ने विपक्ष के इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भारत का चुनाव आयोग सशक्त रूप से और स्पष्ट रूप से यह साफ करना चाहता है ति ऐसी सभी रिपोर्ट और आरोप बिल्कुल झूठ हैं।

यह भी पढ़ें- VVPAT को लेकर विपक्षी पार्टियों की मांग को चुनाव आयोग ने किया खारिज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+