पटना से 'लापता' तेज प्रताप ने Video ट्वीट कर दिखाए 'तेवर', वायरल हो रही ये तस्‍वीर

पटना। पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय से तलाक की अर्जी के बाद लगातार चर्चा रहने वाले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप एक बार फिर पटना से 'लापता' है। वह कहां इस बारे में उन्‍होंने कुछ नहीं कहा है, लेकिन ट्वीट कर कुछ ऐसी बात कह दी है, जिसके अलग-अलग मतलब निकाले जा रहे हैं। तेज प्रताप ने 14 दिसंबर को ट्वीट कर लिखा- 'हिम्‍मत जुनून आज भी वही है, मैंने जीने का तरीका बदला है, तेवर नहीं...' तेज प्रताप ने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी पोस्‍ट किया है, जिसमें रणबीर कपूर की मूवी संजू के मशहूर गीत- 'कर हर मैदान फतह' के साथ तेज प्रताप की अलग-अलग तस्‍वीरें दिखाई दे रही हैं।

क्‍या बाबा रामदेव के आश्रम में हैं तेज प्रताप यादव

क्‍या बाबा रामदेव के आश्रम में हैं तेज प्रताप यादव

स्‍थानीय मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, तेज प्रताप इस बार वृंदावन नहीं गए हैं बल्कि बाबा रामदेव के हरिद्वार स्थित आश्रम में हैं। हालांकि, इसमें कितनी सच्‍चाई इस बारे में कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन तेज प्रताप और बाबा रामदेव की तस्‍वीरें इन दिनों खूब वायरल हो रही है। बाबा रामदेव आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। दोनों के रिश्‍ते काफी अच्‍छे हैं। लालू यादव एक बार रामदेव के प्रोडक्‍ट्स का प्रचार भी कर चुके हैं। राजद नेताओं का कहना है कि विधानसभा सत्र खत्म होने के सप्ताह भर बाद ही तेज प्रताप पटना से बाहर चले गए। कहा जा रहा है कि जब तक उन्‍हें सरकारी आवास नहीं मिलता तब तक वह पटना से दूर ही रहेंगे।

इस तरह लगातार चल रहा तेज प्रताप का लुका-छिपी का खेल

इस तरह लगातार चल रहा तेज प्रताप का लुका-छिपी का खेल

तेज प्रताप यादव के पटना से एक बार फिर गायब होने की खबर 13 दिसंबर को सामने आई थी। इससे पहले पटना सिविल कोर्ट में तलाक अर्जी दाखिल करने के बाद तेज प्रताप सीधे अपने पिता लालू यादव से मिलने के लिए रांची गए थे। वहां से लौटकर वह बोधगया आए और एक होटल में रुके। तब ऐसा माना जा रहा था कि तेज प्रताप बोधगया से सीधे पटना मां राबड़ी देवी के पास लौटेंगे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों को गच्‍चा देकर तेज प्रताप वहां से चुपचाप ऐसे निकले कि किसी को पता नहीं चला। इसके बाद तेज प्रताप बनारस के बाबा विश्‍वनाथ मंदिर में दर्शन गए और वहां से वृंदावन आ गए। वृंदावन से वह 28 नवंबर को पटना लौटे और 29 नवंबर को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई में शामिल हुए। इसके बाद तेज प्रताप यादव पटना में कभी होटल तो कभी दोस्‍तों के घर जाकर लिट्टी-चोखा खाते दिखे, पर वह घर नहीं गए।

इसलिए मां राबड़ देवी के पास नहीं जा रहे तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव जब तक पटना में रहे मीडिया साए की तरह उनकी पीछा करता रहा। इस बीच दो बड़ी खबरें सामने आईं। पहली- तेज प्रताप यादव ने सरकारी आवास के लिए आवेदन किया है और अब वह पटना तभी लौटेंगे, जब उन्‍हें सरकारी आवास आवंटित कर दिया जाएगा। दूसरी बड़ी खबर तेज प्रताप यादव की पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय से जुड़ी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, ऐश्‍वर्या अब भी तेज प्रताप की मां राबड़ी देवी के साथ ही उनके पटना स्थित घर में रह रही हैं। यही वजह है कि तेज प्रताप यादव अब तक एक बार भी मां राबड़ी देवी से मिलने घर नहीं गए। तेज प्रताप ने शर्त रखी थी कि अगर परिवार परिवार ऐश्‍वर्या से तलाक मामले में उनका साथ नहीं देगा तो वह घर नहीं लौटेंगे। पटना में तेज प्रताप ने मीडिया से सिर्फ एक बार बात की। उन्‍होंने कहा- 'यह मेरी लड़ाई है औरर मैं खुद ही इसे लड़ूंगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+