जनता दरबार में शिकायत लेकर आई महिला के लिए थाने के बाहर धरने पर बैठे तेज प्रताप
पटना। पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने को लेकर लगातार चर्चा में बने रहे तेज प्रताप यादव अब अपने सियासी तेवरों के कारण सुर्खियों बटोर रहे हैं। गुरुवार को वह अचानक एक पुलिस स्टेशन का घेराव करने पहुंच गए। मामला उनके जनता दरबार से जुड़ा था, जहां एक महिला थानाध्यक्ष की शिकायत लेकर आई थी। महिला की बात सुनते ही तेज प्रताप आगबबूल हो गए और बोले- पुलिस हो या पब्लिक कानून सबके लिए बराबर है। तेजप्रताप यादव ने अब बिहार पुलिस के थानेदार रंगदारी बतियाने लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, तेज प्रताप के जनता दरबार में एक महिला शिकायत लेकर आई थी। इसी संबंध में तेज प्रताप ने थानाध्यक्ष से फोन पर बात की। बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने उनके साथ बदतमीजी से बात कही। इसके बाद उन्होंने जनता दरबार में ही लगे मंच से वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया और कहा- थाना वाला का औकात क्या है, जो हमसे रंगदारी बतियाएगा और जनता से भी बतियाएगा।
तेज प्रताप ने कहा कि लालू जी के राज में सब कांपता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि हम जाकर थाने पर चढ़ेगे और केस करवाएंगे। बस इतना कहकर तेज प्रताप समर्थकों के साथ फुलवारी थाने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। तेज प्रताप के थाने पहुंचने के बाद ही उनके मामा और पूर्व सांसद साधु यादव भी वहां पहुंच गए। देखते ही देखते ही पूरा मामला हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया।












Click it and Unblock the Notifications