तेजप्रताप बोले, मेरे और मेरे भाई के बीच कोई मतभेद नहीं, कुछ लोग फूट डालने की कोशिश में हैं
पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू यादव के परिवार और पार्टी में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। तेज प्रताप यादव ने पार्टी के हालात पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की है। तेजप्रताप ने अपनी नाराजगी ट्विटर के जरिए जाहिर की। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा है कि वे 'अर्जुन' को हस्तिनापुर की गद्दी सौंपकर खुद द्वारका जाना चाहते हैं। अब इस मामले पर तेजप्रताप यादव ने अपना बयान जारी किया है।

तेज प्रताप ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा, 'पार्टी में कुछ लोग मेरा फोन नहीं उठाते हैं और कहते हैं कि उन्हें ऐसा करने के लिए वरिष्ठ नेताओं की ओर से कहा गया है। मेरे और मेरे भाई के बीच में कोई मतभेद नहीं है। हमें उन तत्वों को पार्टी से निकालना होगा, जो हमें तोड़ना चाहते हैं। मैं चाहता हूं कि सीनियर नेता ऐसे लोगों को पहचान करें और उन्हें बाहर करें।'
तेज प्रताप ने कहा, 'हमें असामाजिक तत्वों को पार्टी से निकालना होगा। राजेंद्र पासवान जैसे लोगों ने हमारे लिए मेहनत की है। जब मैंने लालू जी, राबड़ी जी और तेजस्वी को कहा तब उन्हें पद दिया गया। यह सब इतनी देरी से क्यों किया गया?'
इससे पहले तेज प्रताप ने ट्वीट कर कहा था कि, मेरा सोचना है कि मैं अर्जुन को हस्तिनापुर की गद्दी पर बैठाऊं और खुद द्वारका चला जाऊं। अब कुछेक चुग्लों को कष्ट है कि कहीं मैं किंग मेकर ना कहलाऊं। तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट कहा कि कुछ लोग साजिश के तहत तेजस्वी और उनके बीच लड़ाई कराना चाहते हैं। फैमिली के अंदर मतभेद कराने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पिता लालू प्रसाद ने काफी मेहनत करके पार्टी को बनाया है। इसे किसी भी हालत में टूटने नहीं देंगे। असमाजिक तत्वों को बाहर निकाल कर ही दम लेंगे।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications