परिवार से खिन्न तेज प्रताप यादव, कहा- क्या करें, मर जाएं हम...फांसी लगा लें?
पटना। लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव की पर्सनल लाइफ में इस वक्त तूफान मचा हुआ है, तेज की मात्र 6 महीने पुरानी शादी अब तलाक की दहलीज पर आ गई है, तेज ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या को लेकर काफी खुलासे भी किए हैं जो कि काफी चौंकाने वाले भी हैं।

क्या करें, मर जाएं हम...फांसी लगा लें?
रविवार को अपने पिता लालू यादव से तेज मिलकर आए हैं, जिसके बाद मीडिया में खबर है कि लालू का समझाना भी उनके लिए व्यर्थ है, बेहद ही खिन्न तेज प्रताप ने मीडिया में बयान दिया है कि 'क्या करें, मर जाएं हम...फांसी लगा लें।' मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का भी जिक्र है कि ऐश्वर्या अपने पिता चंद्रिका प्रसाद राय को सारण लोकसभा सीट से टिकट दिलाना चाहती थीं, जिसके लिए वह लगातार तेज प्रताप पर दबाव बना रही थीं।

तेज और ऐश्वर्या दोनों अलग-अलग विचारधारा के
तेज ने कहा है कि वो और ऐश्वर्या दोनों अलग परिवेश में पले बढ़े हैं, दोनों की सोच काफी अलग है, मैं पहले ही इस शादी के खिलाफ था लेकिन बाद में घरवालों के दवाब में आकर मैंने हां कर दी। ऐश्वर्या ने मेरे और तेजस्वी के बीच में झगड़ा लगवाना शुरू करवा दिया था।
बुखार और जलन से पीड़ित
रांची में रविवार को अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलकर पटना लौट रहे तेज प्रताप बुखार और जलन से पीड़ित होने की वजह से बोधगया में ही रुक गए।

इस वक्त पूरी तरह से अलग थलग पड़ गया हूं: तेज
बता दें कि तेज ने ये भी कहा है कि ताज्जुब ये भी है कि ऐश्वर्या का पूरा साथ उनका पूरा परिवार दे रहा है, मेरे ही सब खिलाफ हो गए हैं और मैं इस वक्त पूरी तरह से अलग थलग पड़ गया हूं। तेज ने ये भी कहा है कि तेज प्रताप के इन परिवारवालों के अलावा तीन और लोग हैं, जो मेरे खिलाफ हैं, और उनके नाम हैं ओम प्रकाश यादव उर्फ भुट्टू, नागमणि और बिपिन, ये तीनों तेज प्रताप के ममेरे भाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications