दिवाली पर भी घर नहीं पहुंचे तेज प्रताप, रास्ता तकते रह गए परिवार वाले, कहां है किसी को खबर नहीं

पटना। राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ किसी भी तरह सुलह करने को तैयार नहीं हैं, घरवालों की अब भी कोशिश है कि दोनों के बीच का मन-मुटाव खत्म हो और मसला सुलझ जाए लेकिन तेज प्रताप किसी भी तरह से समझौते के चक्कर में नहीं है।अपने परिवार से बेहद नाराज तेज प्रताप यादव दिवाली पर भी पटना वापस अपने घर नहीं लौटे,जो कि उनके घरवालों के लिए एक चिंता का विषय है,वो इस वक्त कहां हैं, इस बारे में भी किसी को खासा कुछ पता नहीं है।

दिवाली के दिन घर का चिराग ही लापता

दिवाली के दिन घर का चिराग ही लापता

दिवाली के दिन घर का चिराग ही लापता हो जाए, इससे बड़ी विडंबना किसी भी परिवार के लिए नहीं हो सकती है और इसी विडंबना से इस वक्त लालू यादव का परिवार गुजर रहा है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक लालू के बड़े बेटे राजधानी पटना से दूर बनारस और वृंदावन की गलियों में खाक छान रहे हैं, तेजप्रताप यादव शुक्रवार को ही अपने घर से निकले हैं और पिछले पांच दिन से वो पटना नहीं लौटे है।

परिवार से बेहद नाराज हैं तेज प्रताप यादव

परिवार से बेहद नाराज हैं तेज प्रताप यादव

मालूम हो कि रविवार को तेज यादव अपने पिता लालू यादव से रिम्स में मिले थे, जिन्होंने भी उन्हें सुलह करने की ही बात कही थी, रविवार रात तेज बोद्ध गया के एक होटल में रूके थे और सोमवार शाम को उनके घरवालों ने तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय के बीच मीटिंग फिक्स की थी, जिससे कि दोनों आपस में बैठकर मसले को सुलझा लें लेकिन तेज प्रताप पटना पहुंचे ही नहीं और तब से ही तेज प्रताप कहां है इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

 मर जाएं हम कि फांसी लगा लें?

मर जाएं हम कि फांसी लगा लें?

गौरतलब है कि तेजप्रताप ने परिवार पर आरोप लगाया कि सभी मेरे खिलाफ हो गये हैं, जबकि उन्हें मेरा साथ देना चाहिए। लेकिन, मैं सुलह नहीं करूंगा, अकेले ही लडूंगा। परिवार का नाम खराब होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि तो क्या करें? मर जाएं हम कि फांसी लगा लें?

 नार्थ पोल है और मैं साउथ पोल: तेज

नार्थ पोल है और मैं साउथ पोल: तेज

तेज ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या को लेकर काफी खुलासे भी किए हैं जो कि काफी चौंकाने वाले भी हैं। तेज का कहना है कि वो और ऐश्वर्या की सोच, विचारधारा सब बहुत अलग है, वो नार्थ पोल है और मैं साउथ पोल इसलिए हमारा साथ रहना बहुत ज्यादा मुश्किल है। इस वक्त तेज का पूरा परिवार उनके खिलाफ हो गया है जिसकी वजह से वो काफी खिन्न नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+