तेज प्रताप यादव ने डफली बजाने वाले बच्चे के साथ रेस्टोरेंट में किया नाश्ता, ये बोले यूजर्स

Recommended Video

    तेज प्रताप यादव ने रेस्टोरेंट में डफली बजाने वाले लड़के के साथ खाया खाना, देखें वीडियो

    पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इसकी वजह है कि तेज प्रताप हमेशा कुछ नया और अलग करते हैं। जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो जाती है। अपने इसी खास अंदाज के चलते वो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। एक बार फिर से उनका बेहद खास और निराला अंदाज सामने आया है। दरअसल, ताजा मामले में हुआ ये कि तेज प्रताप यादव एक रेस्टोरेंट में पहुंचे, जहां उनके साथ एक डफली बजाने वाला लड़का भी था। जानिए फिर क्या हुआ।

    गरीब बच्चे के साथ रेस्टोरेंट गए तेज प्रताप

    गरीब बच्चे के साथ रेस्टोरेंट गए तेज प्रताप

    पूरा मामला शुक्रवार को बताया जा रहा है जब बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव किसी काम से पटना के एक इलाके में पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक डफली बजाने वाले लड़के पर पड़ी। उन्होंने तुरंत ही उस लड़के से बात की और फिर उसके साथ एक रेस्टोरेंट में पहुंच गए। यहां उन्होंने उस बच्चे को एक कुर्सी पर बैठाया और उसके लिए कुछ खाने का ऑर्डर किया। तेज प्रताप ने रेस्टोरेंट में डफलीवाले लड़के को अपने साथ बिठाया और फिर उसके खाने के लिए रोल मंगाते हैं।

    किसी काम से जा रहे थे तेज प्रताप जब पड़ी इस बच्चे पर नजर

    किसी काम से जा रहे थे तेज प्रताप जब पड़ी इस बच्चे पर नजर

    पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डफली बजाने वाला लड़का रेस्टोरेंट में डफली बजाता हुआ भी नजर आता है। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने उस लड़के के खाने के लिए रोल ऑर्डर करते हैं। जिसे ये लड़का आराम से खाता हुआ नजर आता है। यही अकेला मामला नहीं है जब तेज प्रताप चर्चा में आए हैं। कभी वो कृष्ण बन जाते हैं तो कभी खाल पहन कर भगवान शिव का रूप धारण कर लेते हैं।

    तेज प्रताप के इस अंदाज को लोगों ने सराहा

    तेज प्रताप के इस अंदाज को लोगों ने सराहा

    फिलहाल ताजा मामले में तेज प्रताप यादव जिस तरह से डफली बजाने वाले लड़के को रोस्टोरेंट में लेकर गए और उसे खाना खिलाया, उसकी जमकर सराहना हो रही है। उनकी इस तस्वीर पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि तेज प्रताप यादव ने जिस तरह से गरीब बच्चे को रेस्टोरेंट में अपने साथ खिलाया ये बहुत ही नेक काम है। दूसरे नेताओं को भी उनके इस काम से सीख लेने की सलाह कई लोगों ने दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+