तेजप्रताप-ऐश्वर्या के बीच क्या है विवाद की असली जड़, 'जीजा जी' ने बताया

तेजप्रताप यादव के जीजा और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव ने इस मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। तेजप्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने के लिए पटना के फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल की है और उनकी शादी को लेकर हर रोज बड़ी बातें सामने आ रही हैं। तलाक के मामले पर अपने परिवार का समर्थन उनकी पत्नी ऐश्वर्या को मिलने के बाद तेजप्रताप कुछ दिनों के लिए गायब भी हो गए थे। हालांकि अब तेजप्रताप सामने आ गए हैं लेकिन पत्नी से तलाक की बात पर कायम हैं। इस बीच तेजप्रताप यादव के जीजा और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव ने इस मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है।

तेजप्रताप के तलाक पर क्या बोले चिरंजीव राव?

तेजप्रताप के तलाक पर क्या बोले चिरंजीव राव?

तेजप्रताप यादव के जीजा चिरंजीव राव ने इस मामले पर शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'मीडिया बेवजह इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहा है। तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी हुए अभी 6 महीने से भी कम समय बीता है। अक्सर पति-पत्नी को एक दूसरे को समझने में कुछ वक्त लगता है। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव होना आम बात है, तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच भी मामूली पारिवारिक मनमुटाव है। तेजप्रताप यादव की रूचि शुरुआत से ही धार्मिक कार्यों के प्रति है। तेजप्रताप धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं, जोकि बेहद सामान्य बात है। परिवार में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है और जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। यह हमारे परिवार का निजी मामला है, इसे इतना तूल देना सही नहीं है।'

कौन हैं चिरंजीव राव?

कौन हैं चिरंजीव राव?

चिरंजीव राव हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कैप्टन अजय यादव के बेटे हैं। चिरंजीव की शादी लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का यादव के साथ 24 अप्रैल 2012 को हुई थी। 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान चिरंजीव राव से लालू प्रसाद यादव की मुलाकात हुई थी। चिरंजीव हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। महज 17 साल की उम्र में चिरंजीव एनएसयूआई के सचिव पद पर नियुक्त हुए थे। चिरंजीव फिलहाल पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश में हैं। उन्होंने बताया कि यहां से वो सीधे बिहार जाएंगे।

तलाक की खबरों से बिगड़ी लालू की तबीयत!

तलाक की खबरों से बिगड़ी लालू की तबीयत!

इससे पहले शनिवार को ही तेजप्रताप यादव के छोटे भाई तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए रांची स्थित अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि तेजप्रताप यादव के तलाक संबंधी खबरों के सामने आने के बाद से ही लालू यादव बेहद परेशान हैं और उनकी बीमारी भी बढ़ गई है। पिछले दिनों तेजप्रताप से मुलाकात के दौरान लालू ने उन्हें समझाने की भी कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनी। तेजप्रताप स्पष्ट शब्दों में कह चुके हैं कि उन्हें अब तलाक ही चाहिए। माना जा रहा है कि शनिवार को तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव की तबीयत जानने और प्रदेश के सियासी हालात पर चर्चा के लिए उनसे मिलने पहुंचे थे।

पांच दिन से गायब तेजप्रताप शुक्रवार को मिले!

पांच दिन से गायब तेजप्रताप शुक्रवार को मिले!

वहीं, तेजप्रताप यादव शुक्रवार को दिल्ली में अपने भाई तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचे। तेजप्रताप दिवाली से पहले ही बिना किसी को बताए अचानक गायब हो गए थे और पांच दिन बाद मीडिया के सामने आए। तेजप्रताप यादव ने कहा, 'मैं दिल्ली पहुंच चुका हूं। आज मेरे छोटे भाई तेजस्वी यादव का जन्मदिन है और हर बार की तरह मैं उन्हें गले लगाकर बधाई देने के लिए आया हूं। मैं कहीं गायब नहीं था, जहां भी था, अपने परिवार के संपर्क में था। परिवार से मेरी कोई नाराजगी नहीं है, बल्कि मैं व्यक्तिगत कारणों को लेकर परेशान हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+