तेज प्रताप की दुखभरी कहानी के 3 विलेन, तीनों हुए भूमिगत
पटना। लालू प्रसाद यादव के बड़े तेज प्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के लिए अर्जी देने के बाद परिवार के खिलाफ भी खुलकर बगावत कर दी है। तेज प्रताप ने अपने ही परिवार साजिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मां राबड़ी, पिता लालू यादव, भाई तेजस्वी और बहन मीसरा भारती में से कोई भी उनका साथ नहीं दे रहा है, सब लड़की यानी ऐश्वर्या का सपोर्ट कर रहे हैं। परिवार ने मुश्किल वक्त में उन्हें अकेला छोड़ दिया है। तेज प्रताप के इन परिवारवालों के अलावा तीन और लोग हैं, जिन्हें तेज प्रताप यादव पूरी कहानी का विलेन बता रहे हैं। एक शख्स का नाम है- ओम प्रकाश यादव उर्फ भुट्टू। इनका पहला परिचय यह है कि भुट्टू तेज प्रताप के ममेरे भाई हैं और दूसरी अहम बात यह है कि भुट्टू कभी तेज प्रताप के बेहद करीबी हुआ करते थे। दूसरे का नाम है- नागमणि। ये भी तेज प्रताप के ममेरे भाई हैं। वहीं, तीसरे शख्स का नाम है- बिपिन। परिवार के लोगों से तेज प्रताप इस कदर झुब्ध हैं कि उन्होंने मीडिया से यहां तक कह दिया, 'मर जाएं क्या, फांसी लगा लें? क्या करें।'

तेज प्रताप का आरोप- इन दोनों ने रचा है पूरा खेल
ओम प्रकाश यादव उर्फ भुट्टू और नागमणि के बारे में तेज प्रताप कहते हैं, 'मेरे माता-पिता मुझसे ज्यादा ओमप्रकाश और नागमणि की बात मानते थे। मेरे मामा सेलारकला में रहते थे और अब इस दुनिया में नहीं हैं, ओम प्रकाश और नागमणि उन्हीं के बेटे हैं। इन दोनों ने मेरे माता-पिता के साथ ही भाई तेजस्वी को विश्वास में लेने के बाद सारा खेल रखा। मुझे मेरे ही परिवार में किसी के कहने पर मोहरा बनाया गया।'

जुलाई में भी ओम प्रकाश पर लगाए थे तेज प्रताप ने आरोप
नीतीश कुमार जब महागठबंधन में शामिल थे, उस वक्त तेज प्रताप को स्वास्थ्य मंत्री का पद मिला था। ओम प्रकाश तब तेज प्रताप के पर्सनल असिस्टेंट थे। दोनों के बीच उस समय बेहद करीबी रिश्ते थे, लेकिन बाद में तेज प्रताप और ओम प्रकाश के रिश्ते खराब हो गए। तेज प्रताप ने जुलाई में फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी, उसमें भी ओम प्रकाश यादव उर्फ भुट्टू के खिलाफ उन्होंने भड़ास निकाली थी। तेज प्रताप ने लिखा था कि ओम प्रकाश उन्हें जोरू का गुलाम कहते हैं। हालांकि, बाद में तेज प्रताप ने यह पोस्ट डिलीट कर दी थी और कह दिया था कि अकाउंट हैक हो गया था।

एक और शख्स है, जिस पर तेज प्रताप ने लगाए हैं आरोप
तेज प्रताप के मामा के लड़कों- ओम प्रकाश और नागमणि के अलावा एक शख्स है, जिस पर घर बिगाड़ने का आरोप है। इनका नाम है-बिपिन। तेज प्रताप के ससुर चंद्रिका राय के पर्सनल असिस्टेंट और उनके रिश्तेदार हैं बिपिन। तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी में बिपिन ने बड़ी भूमिका निभाई थी। बिपिन से भी तेज प्रताप खासे नाराज हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि विवाद की वजह से ये तीनों भूमिगत हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications