तेजप्रताप ने शेयर किया शराब माफियाओं के आतंक का Video, बोले- 'बिहार में नीतीश कुमार है'
नई दिल्ली। बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनैतिक बयान बाजी भी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के युवा नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव ने बिहार में शराब माफियाओं की दादागिरी को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लगातार दो ट्वीट किए जिसमें एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है। तेजप्रताप ने लिखा, 'बिहार में बहार है, शराब की लड़ाई में राजधानी के बीचों-बीच गोलियों की बौछार है। जोर से कहिये 'नीतीश कुमार' है।'
Recommended Video

तेजप्रताप यादव ने किया ये ट्वीट
गौरतलब है कि बिहार की राजधानी पटना में बीते दिनों शराब माफियाओं पर छापेमारी करने पहुंच पुलिस पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। इस घटना को लेकर आरजेडी नेता तेजप्रताप ने अब बिहार सरकार पर निशाना साधा है। तेजप्रताप ने अपने ट्वीट में एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें कथित रूप से कुछ लोग एक पुलिसकर्मी को पीटते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर 3 पुलिसकर्मी किसी से डरकर अपनी जान बचाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के माध्यम से तेजप्रताप ने शायराना अंदाज में सरकार और मुख्यमंत्री पर तंज कसा।

जोर से कहिये "नीतीश कुमार" है।
अपने पहले ट्वीट में तेजप्रताप ने लिखा, 'बिहार में बहार है, शराब की लड़ाई में राजधानी के बीचों-बीच गोलियों की बौछार है। जोर से कहिये "नीतीश कुमार" है।' उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'सुशासन, शराबबंदी और मजबूत प्रशासनिक व्यवस्थाओं को एकसाथ चिथड़े-चिथड़े होते इस विडियो को जरुर देखिए। पूर्ण शराबबंदी में शराब की खेप पकड़ने गई कुशासनी प्रहरियों को शराब माफियाओं द्वारा पिटाई और गोलीबारी की जाती है, फिर भी सुशासन है..! और हाँ घटना बिहार विधानसभा के नजदीक की है।'

हमारी सरकार बनी तो पूरे बिहार में भागवत कथा और यज्ञ करवाएंगे
बता दें कि पिछले महीने तेज प्रताप ने ऐलान किया था कि अगर राज्य में इस बार राजद की सरकार आती है तो वो पूरे बिहार में भागवत कथा और यज्ञ करवाएंगे, तेज ने ये बात वैशाली के कन्हौली में आयोजित भागवथ कथा के आयोजन में कही। इस दौरान तेज प्रताप ने कहा कि हर किसी को भागवत कथा सुननी चाहिए और उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए, इस दौरान तेज प्रताप यादव को कार्यक्रम में एक गाय दिखी तो उन्होंने कहा कि यह गौ माता है और आज से मैं इनका एक नया नाम देता हूं, इनका नाम कामधेनु माता रहेगा, यही नहीं उन्होंने कार्यक्रम को दौरान बांसुरी और शंख भी बजाया।
सुशासन, शराबबंदी और मजबूत प्रशासनिक व्यवस्थाओं को एकसाथ चिथड़े-चिथड़े होते इस विडियो को जरुर देखिए।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) September 6, 2020
पूर्ण शराबबंदी में शराब की खेप पकड़ने गई कुशासनी प्रहरियों को शराब माफियाओं द्वारा पिटाई और गोलीबारी की जाती है, फिर भी सुशासन है..!
और हाँ घटना बिहार विधानसभा के नजदीक की है।। pic.twitter.com/tyTOG78s0P
यह भी पढ़ें: पप्पू यादव ने कहा- सत्ता मिली तो तीन साल में बिहार होगा एशिया का नंबर-1 प्रदेश, नहीं तो दे दूंगा इस्तीफा












Click it and Unblock the Notifications