अपने लाल को देखकर भावुक हुए लालू, कहा-मान जा बबुआ, चुनाव के टाइम बा, बड़ी बदनामी होई
Recommended Video

पटना। लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव की पर्सनल लाइफ में इस वक्त तूफान मचा हुआ है, तेज की मात्र 6 महीने पुरानी शादी अब तलाक की दहलीज पर आ गई है, तेज ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या को लेकर काफी खुलासे भी किए हैं जो कि काफी चौंकाने वाले भी हैं। तेज का कहना है कि वो और ऐश्वर्या की सोच, विचारधारा सब बहुत अलग है, वो नार्थ पोल है औऱ मैं साउथ पोल इसलिए हमारा साथ रहना बहुत ज्यादा मुश्किल है।

'मान जा बबुआ, चुनाव के टाइम बा, बड़ी बदनामी होई'
अपनी इसी व्यथा को बताने तेज यादव रविवार को रिम्स के पेइंग वार्ड में पहुंचे थे, जहां अपने पिता को देखते ही तेज प्रताप के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंन अपनी सारी बातें अपने पिता को बता दीं लेकिन लालू ने भी अपने बेटे को रिश्ता बचाए रखने की ही सलाह दी, लालू ने कहा कि बबुआ मान जा, इलेक्शन के समय बा, बहुत बदनामी होई, समझा बबुआ।

तलाक की अर्जी किसी भी कीमत पर वापस नहीं लूंगा: तेज प्रताप
जिसके जवाब में तेज प्रताप बोले-उसके साथ नहीं रहना है मुझे, लालू प्रसाद लगातार समझाने-मनाने की कोशिश करते रहे लेकिन तेजप्रताप चुपचाप उनकी बातें सुनते रहे लेकिन अंत में यही कहा कि अब वो तलाक की अर्जी को वापस नहीं लेंगे।

अच्छा जा हम आईब त बात होई: लालू
बेटे की स्थिति देखकर लालू यादव भी चुप हो गए औऱ बोले कि अच्छा जा हम आईब त बात होई। यह भी बोले, रात में पटना ना जईह बबुआ। साथ आए लोगों को निर्देश दिया कि तेजप्रताप का ख्याल रखें और इसी वजह से तेज प्रताप लौटते वक्त पटना नहीं गए और गया में ही रूक गए।

मेरा पूरा परिवार मेरे खिलाफ: तेज प्रताप
आपको बता दें कि लालू से मिलने के बाद तेज प्रताप मीडिया से मुखातिब हुए औऱ उन्होंने कहा कि इस वक्त उनका परिवार भी उनके साथ नहीं हैं, वो इस वक्त बिल्कुल अकेले और उपेक्षित हैं लेकिन मैं अब किसी भी कीमत पर ऐश्वर्या के साथ नहीं रहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications