जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में मारा गया तहरीक-उल-मुजाहिद्दीन का वॉन्‍टेड आतंकी

श्रीनगर। साउथ कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने तहरीक-उल-मुजाहिद्दीन के आतंकी को मार गिराया है। यह आतंकी बारामूला में पुलिस की टीम पर हुए ग्रेनेड अटैक में वॉन्‍टेड था। इस आतंकी के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। एक ही दिन पहले यानी बुधवार को श्रीनगर के फतह कदल में हुए एनकाउंटर में तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया था। इस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी का भी निधन हो गया था।

pulwama-terrorist

आतंकी के पास से मिले हथियार

गुरुवार को जिस आतं‍की को मारा गया है उसका नाम है शौकत अहमद भट बताया जा रहा है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उन्‍हें इस बात की पुख्‍ता जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी बारामूला-श्रीनगर हाइवे से सफर कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम को बाबा टेंग पाटन पर रेडी किया गया। पुलिस की ओर से एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया लेकिन गाड़ी नहीं रुकी और अंदर मौजूद आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका। इस हमले में एक डिप्‍टी एसपी रैंक का एक पुलिस ऑफिसर और दो और पुलिसकर्मी घायल हो गए। भट, भागने में कामयाब हो गया था। भट ने अपने एक साथी के साथ हाल ही में तहरीक-उल-मुजाहिद्दीन को ज्‍वॉइन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+