दिल्ली की 'लाइफ लाइन' में तकनीकी खराबी, नोएडा-द्वारका मार्ग पर देरी से चल रही मेट्रो

मेट्रो से रोजाना सफर करने वाले पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर गौरव कुमार के मुताबिक उन्हें अक्षरधाम स्टेशन से राजीव चौक तक पहुंचने में करीब पौने दो घंटे लग गए, जबकि आमतौर पर ये दूरी लगभग 20 मिनट में पूरी हो जाती है। वहीं एक अन्य यात्री मुकुल ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन पर तकरीबन 30 मिनट इंतजार करने बाद उन्हें ट्रेन मिली और इसके बाद न्यू अशोक नगर, मयूर विहार एक्सटेंशन, मयूर विहार फेस-1, अक्षरधाम, यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन पर करीब आधा-आधा घंटे मेट्रो में बिताने पड़े।
उन्होंने कहा कि हां, इंद्रप्रस्थ के बाद से मेट्रो अपनी सही रफ्तार से चली। कुछ यात्री जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी थी, वह तो बीच के स्टेशनों में ही उतरकर किसी और साधन से जाने लगे। इस संबंध में डीएमआरसी का कहना है कि तकनीकी खराबी के चलते असुविधा का सामना करना पड़ा। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुधार का काम तेजी से चल रहा है आज शाम तक ही मेट्रो सेवा पहले जैसे शुरु हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications