Teachers Day 2025: कॉलेज की दोस्त से इश्क कर बैठे थे विकास, दिलचस्प है दिव्‍यकीर्ति सर की Love Story

IAS Vikash Divyakirti Love Story on Teachers Day 2025: शिक्षक दिवस पर अगर IAS विकास दिव्‍यकीर्ति सर की बात ना हो तो फिर ये उनके छात्रों के लिए थोड़ी सी नाइंसाफी होगी। सोशल मीडिया के सेलिब्रेटी सर के नाम से लोकप्रिय विकास दिव्यकीर्ति आजकल बहुत सारे वीडियो में रिलेशनशिप के बारे में बातें करते दिखाई देते हैं, उनकी बातें लोगों पर काफी असर डालती है।

इसी कारण उनके फॉलोअर्स की संख्या भी बहुत ज्यादा है, वो टीचर के साथ 'मोटिवेशनल स्पीकर' की भूमिका भी निभा रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके प्रिय सर ने भी मोहब्बत की थी और बड़ी ही शिद्दत के साथ की थी, आपको बता दें कि विकास दिव्‍यकीर्ति ने डॉ तरुणा वर्मा से प्रेम विवाह किया है।

Teachers Day 2025

उनकी पत्नी डॉ. तरुण वत्स उनसे किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं। वो भी एक लोकप्रिय मोटिवेशनल स्पीकर हैं और सोशल मीडिया की लोकप्रिय हस्तियों में शामिल हैं। देखने में बला की खूबसूरत तरुणा को लोग 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहते हैं। विकास और तरुणा की मुलाकात कॉलेज में हुई थी।

विकास -तरुणा दोनों की मुलाकात कलेज में हुई थी (Love Story on Teachers Day 2025)

आपको बता दें कि डॉ तरुणा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जाकिर हुसैन कॉलेज से स्नातक किया है और आगे चलकर पीएचडी की उपाधि हासिल की तो वहीं विकास ने भी दिल्ली यूनिवर्सिटी के जाकिर हुसैन कॉलेज से ही हिंदी में स्नातक किया था। दोनों ही को पढ़ाई से बेहद लगाव था जो कि उनकी दोस्ती का कारण बना जो आगे चलकर प्यार में बदल गई।

IAS Vikash Divyakirti

1998 में विकास दिव्‍यकीर्ति और तरुणा वर्मा ने शादी की

वर्ष 1998 में विकास दिव्‍यकीर्ति और तरुणा वर्मा ने शादी कर ली, दोनों को शादी से एक बेटा सात्विक है। डॉ तरुणा वर्मा ने काफी दिनों तक दृष्टि आईएएस कोचिंग सेंटर में अध्यापन का काम किया है और आज वो इस कोचिग सेंटर की मैनेजिंग डायरेक्‍टर भी हैं। वो इंस्‍टाग्राम पर काफी एक्‍टिव रहती हैं, उनके फॉलोअर्स की संख्‍या हजारों में है।

IAS Vikash Divyakirti

आइए एक नजर डालते हैं कि IAS Vikash Divyakirti के अब तक के सफर पर

  • हरियाणा के एक साधारण परिवार से आने वाले विकास दिव्‍यकीर्ति दृष्टि आईएएस (Drishti IAS) के संस्थापक और निदेशक हैं।
  • विकास दिव्यकीर्ति का जन्म 26 दिसंबर 1973 को भिवानी, हरियाणा में हुआ था।
  • उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हिंदी माध्यम से हलवासिया विद्या विहार से पूरी की।
  • इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (हिन्दी साहित्य में स्नातक, परास्नातक और पीएचडी) से शिक्षा ग्रहण की है।
IAS Vikash Divyakirti
IAS Vikash Divyakirti
  • उन्होंने गृह मंत्रालय, नई दिल्ली में राजभाषा विभाग में अनुभाग अधिकारी के रूप में कार्य किया।
  • उन्होंने एक साल बाद नौकरी से इस्तीफा दे दिया और पढ़ाना जारी रखा।
  • 1999 में उन्होंने दिल्ली के मुखर्जी नगर में दृष्टि आईएएस कोचिंग संस्थान की स्थापना की, जो कि देश की प्रतिष्ठित कोचिंग सेंटर में से एक है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+