Teacher Day: 200 से लेकर लाखों तक, छप्परफाड़ पैसा कमाते हैं भारत के 5 सेलिब्रिटी शिक्षक, कितना लेते हैं फीस
Teachers Day 2024: भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। ये शिक्षकों के सम्मान में मनाया जाता है, वो शिक्षक जो छात्रों के भविष्य को आकार देते हैं। भारत में गुरु का दर्जा भगवान के समान दिया जाता है। यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती का भी प्रतीक है।
इस शिक्षक दिवस पर हम आपको देश के ऐसे पांच सेलिब्रिटी शिक्षकों की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कमाई करोड़ों हैं। इस लेख में हम आपको विकास दिव्यकीर्ति, खान सर, अवध ओझा, अलख पांडे, विवेक ब्रिंदा और आनंद कुमार की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. विकास दिव्यकीर्ति फीस (Vikas Divyakirti Fees)
विकास दिव्यकीर्ति इस देश के सबसे चर्चित शिक्षकों में से एक हैं। विकास दिव्यकीर्ति अपना कोचिंग सेंटर दृष्टि (Drishti IAS) चलाते हैं। ये कोचिंग सेंटर यूपीएससी (UPSC) की तैयारी के लिए ज्यादा मशहूर है। विकास दिव्यकीर्ति के कोचिंग सेंटर दृष्टि द विजन की स्थापना 01 नवंबर 1999 को हुई थी।

अगर फीस की बात करें तो दृष्टि कोचिंग सेंटर में अलग-अलग कोर्स के लिए अलग-अलग फीस तय है। वेबसाइट के मुताबिक UPSC फाउंडेशन कोर्स फीस 50,000 रुपये है। आईएएस प्रीलिम्स 2024 जीएस पेपर वन की फीस 5 हजार रुपये है। वहीं आईएएस प्रीलिम्स जीएस बैच 2025 की फीस 25 हजार रुपये तक है। वहीं आईएएस प्रीलिम्स बैच 2025 की फीस 12 हजार रुपये है। ये फीस ऑनलाइन क्लॉस के लिए है।
विकास दिव्यकीर्ति की संपत्ति की बात करें तो फिलहाल करीब 25 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
2. खान सर की फीस (Khan sir Fees)
बिहार के पटना के खान सर देश में सबसे कम फीस वाले शिक्षकों में से एक हैं। खान सर कई कोर्स के लिए एक महीने की फीस 200 रुपये लेते हैं। खान सर कई छात्रों को फ्री में भी पढ़ाते हैं। खान सर की कोचिंग वेबसाइट का नाम Khan Global Studies है।
खान सर ''खान जीएस रिसर्च सेंटर'' के जरिए ऑनलाइन भी पढ़ाते हैं। खान सर की ऑनलाइन कोर्स की फीस 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है।

यूपीएससी जीएस पेपर के लिए खान सर की फीस 79 हजार से एक लाख रुपये तक की है। ये एक साल की अंग्रेजी मीडियम की फीस है। अगर हिंदी मीडियम छात्रों की बात करें तो यूपीएससी फाउंडेशन बैच की एक साल की फीस 69,500 रुपये से 1 लाख तक है। जेईई मेंस और जेईई एडवांस्ड के लिए 25 से 30 हजार रुपये सलाना फीस है। खान सर की संपत्ति 5 करोड़ रुपये के करीब है।
3. अवध ओझा फीस (Avadh Ojha Fees)

अवध ओझा भी यूपीएससी (UPSC) की तैयारियों के लिए मशहूर हैं। अवध ओझा क्लासेस की आधिकारिक वेबसाइट avadhojhaclasses.com के मुताबिक UPSC GS फाउंडेशन कोर्स की फीस ऑनलाइन 80,000 रुपये और ऑफलाइन 1,20,000 रुपये दी गई है। प्रीलिम्स की टेस्ट सीरीज की फीस 7999 रुपये है। अवध ओझा की कुल संपत्ति 11 करोड़ रुपये के आसपास है।
4. विवेक बिंद्रा फीस (Vivek Bindra fees)
विवेक बिंद्रा देश के मशहूर यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीकर के साथ-साथ शिक्षक भी हैं। ये बिजनेस को लेकर आइडिया देते हैं। ये अपनी क्लॉस में बिजनेस स्ट्रेटेजी, मार्केटिंग प्लानिंग, और ऑपरेशनल एफिशिएंसी की बातें बताते हैं।

विवेक बिंद्रा की फीस काफी ज्यादा होती है, जिससे वो सालाना करोड़ों रुपये कमाते हैं। डॉ. विवेक बिंद्रा बिजनेस मैनेजमेंट प्रोग्राम की फीस 18 हजार रुपये से शुरू होती है। विवेक बिंद्रा की कुल संपत्ति की बात करें तो करीब 11 मिलियन डॉलर यानी 90 करोड़ रुपये के आसपास है।
5. अलख पांडे फीस (Alakh Pandey Fees)
फिजिक्स वाला के संस्थापक अलख पांडे भी देश के मशहूर शिक्षक हैं। अलख पांडे की कोचिंग सेंटर का नाम ''फिजिक्स वाला'' है। ये कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों और JEE, NEET, UPSC, SSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता है। हालांकि अलख पांडे JEE और NEET की तैयारियों के मशहूर हैं।

NEET विद्यापीठ ड्रॉपर कोर्स की कीमत GST के साथ 114,460 रुपये है, जबकि JEE विद्यापीठ 11वीं-12वीं कोर्स की कीमत GST के साथ 199,420 रुपये है। फिजिक्स वाला के भारत भर में 74 ऑफलाइन कोचिंग सेंटर हैं।
(नोट: ये फीस और संपत्ति मीडिया रिपोर्टों और वेबसाइट पर वर्तमान में दी गई जानकारी पर आधारित है। फीस कई बार अपडेट भी होते रहते हैं।)












Click it and Unblock the Notifications