TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने की भविष्‍यवाणी- आंध्र प्रदेश में जल्‍द दोहराया जाएगा तेलंगाना का दृश्‍य

तेलंगाना विधान सभा चुनाव 2023 में चंद्रशेखर राव की बीआरएस को करारी हार देकर कांग्रेस सत्‍ता पर काबिज हो चुकी है।कांग्रेस की इस जीत के बाद टीडीपी सुप्रीमों एन चद्रबाबू नायड ने पड़ोसी राज्‍य आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भविष्‍यवाणी की है। उन्‍होंने कहा कि तेलंगाना में जो हुआ वो ही दृश्‍य जल्‍दी ही आंध्र प्रदेश में दोहराया जाएगा।

Chandrababu Naidu

नायडू की भविष्‍यवाणी के अनुसार जैसे की तेलंगाना में बीआरए सरकार को जनता ने नकार कर उसके तीसरी बार सत्‍ता में आने के सपने को चकनाचूर कर दिया है, उसी तरह आगामी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में जगन मोहन रेडडी सरकार के साथ भी ऐसा ही रिपीट होगा।

चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया कि जो लोग आंध्र प्रदेश में जगन मोहन की वाईएसआरसी सरकार की विफलताओं के विरुद्ध आवाज उठा रहे हैं, उन्‍हें झूठे मामले थोपकर परेशान किया जा रहा रहा है। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम नायडू ने कहा सत्ता किसी के दिमाग पर सवार नहीं होनी चाहिए यानी सत्‍ता दिगाम पर हावी नहीं होनी चाहिए।

इसके साथ ही नायडू ने कहा मनमानी करने वालों के साथ जो तेलंगाना में हुआ वो ठीक वैसा ही आगामी चुनाव में आंध्र प्रदेश में दोहराया जाएगा। नायडू ने सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी इस बारे में सोचें कि अगले तीन महीनों में उनका भविष्य क्या होगा।

उन्‍होंने कहा मुझे आंध्र प्रदेश में राज्‍य कौशल विकास निमग मामले में जेल भेज दिया गया, जबकि मैंने अपने 45 साल के राजनीतिक जीवन में कोई गलती नहीं की है लेकिन मुझे बिना किसी गलती के वास्‍तव में मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी है।

शुक्रवार को तत्कालीन अविभाजित गुंटूर जिले में चक्रवात प्रभावित रेवेंद्रपाडु, नंदीवेलुगु और अमृतलूर का दौरा करने के बाद, नायडू ने खेद व्यक्त किया कि राज्य के अधिकांश किसानों ने खरीफ में सूखे के कारण किसी भी फसल की खेती नहीं की, जबकि फसल उगाने वालों को चक्रवात के कारण नुकसान हुआ। .

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+