चालान कटने पर पत्नी और बच्चे के साथ बीच सड़क पर बैठ गया टैक्सी ड्राइवर

नई दिल्लीः नए मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद देश के किसी न किसी जगह से चालान को लेकर अजीब घटनाएं सामने आते रहती हैं। ऐसी ही एक खबर दिल्ली के द्वारका सेक्टर-1 की है, जहां चालान कटने पर पूरा परिवार सड़क के बीच बैठ गया। द्वारका सेक्टर-1 की रेड लाइट लाइट से कोर्ट की तरफ जाने वाली सड़क पर ड्राइवर और उसके परिवार के बैठ जाने से ट्रैफिक जाम हो गया।

'गलत तरीके से किया चालान'

'गलत तरीके से किया चालान'

परिवार के साथ सड़क जाम करने वाले शख्स का नाम मनीष तिवारी है। मनीष टैक्सी चलाते हैं। मनीष ने आरोप लगाया है कि दो अक्टूबर को ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान किया। वजह बताई रेड लाइट जंप करना। मनीष ने बताया कि उस समय उन्होंने चालान नहीं लिया और शिकायत देने थाने पहुंचे। वहां उन्होंने बताया कि गलत तरीके से चालान किया गया है। आरोप लगाया है कि ट्रैफिकवालों ने थप्पड़ भी मारे। उन्होंने पुलिस में शिकायत दी और घर चले गए।

परिवार के साथ धरने पर बैठा

परिवार के साथ धरने पर बैठा

उसी दिन से वह टैक्सी नहीं चला रहे थे। क्योंकि गाड़ी के कागजात ट्रैफिक पुलिस ने रख लिए थे। आज यानी कि रविवार सुबह मनीष, उनकी पत्नी उर्वशी, छोटे बेटे अनुभव और बड़े बेटे अभिनव के साथ सड़क पर बैठ गए। वह सड़क पर इस तरह से बैठे कि वहां जाम लग गया। इस दौरान जब हालात बिगड़ने लगे तो मौके पर पुलिस पहुंची। परिवार से बात की गई। मनीष और उनके घरवाले कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।

जान देने की धमकी दी

जान देने की धमकी दी

मनीष ने कहा कि जब उन्होंने ट्रैफिक लाइट पार की, तब लाल बत्ती होने में सात सेकंड बाकी थे। लेकिन पुलिस ने बेवजह उनका चालान काटा। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गलत चालान किया। थप्पड़ भी लगाए। ट्रैफिक बढ़ता देख पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार से थाने चलने को कहा। परिवार सड़क से नहीं हटा। फिर सभी को वहां से हटाया गया। इससे गुस्साए ड्राइवर ने सड़क पर गाड़ी के आगे आकर जान देने की बात कही। करीब एक घंटे बाद हालात काबू में आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+