टाटा समूह ने कहा- "अब एलायंस एयर Air India का हिस्सा नहीं"
नई दिल्ली, 15 अप्रैल: सरकार के हाथ से एयर इंडिया के जाने के बाद एक बड़ा बदलाव हुआ है। जिसके तहत अब 'एलायंस एयर' एयर इंडिया का हिस्सा नहीं है। 15 अप्रैल 2022 से वो भारत सरकार के तहत एक स्वतंत्र व्यावसायिक इकाई के रूप में चलाया जाएगा। इसी तिथि से एलायंस एयर क्लाउड-आधारित यात्री सेवा प्रणाली में स्थानांतरित हो गई है। टाटा समूह ने कहा कि इस आदेश के बाद से एयर इंडिया एलायंस एयर से जुड़ी बुकिंग और अन्य कामकाज को हैंडल नहीं करेगा।

टाटा समूह ने यात्रियों के लिए भी अलर्ट जारी किया है, ताकि बुकिंग को लेकर उनको कंफ्यूजन ना हो। उन्होंने कहा कि जिन यात्रियों के पास 9 अंक से शुरू होने वाले 4-डिजिट फ्लाइट नंबर के टिकट हैं, उनकी बुकिंग एलायंस एयर की है। यही नियम '9I' से शुरू होने वाले 3-डिजिट फ्लाइट नंबर के टिकट के लिए भी लागू है। कंपनी ने आगे कहा कि हम यात्रियों से निवेदन करते हैं कि वो एलायंस एयर और एयर इंडिया की बुकिंग में अंतर जान लें, ताकि उन्हें कोई दिक्कत ना हो। ये नया नियम 15 अप्रैल से प्रभावी हो गया है।
इस हेल्पलाइन की लें मदद
एलायंस एयर के अलग होने के बाद यात्रियों को दिक्कत ना हो, इसके लिए एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर आपको कोई समस्या है तो +91-44-4255 4255 और +91-44-3511 3511 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा [email protected] पर मेल भी कर सकते हैं। कंपनी ने पूरी जानकारी एलायंस एयर की आधिकारिक वेबसाइट पर भी डाल दी है।












Click it and Unblock the Notifications