Urination incident in Air India:टाटा ग्रुप के चेयरमैन ने मानी गलती, बोले- यह मेरे लिए व्यक्तिगत पीड़ा का मामला
एयर इंडिया के विमान में जिस तरह से महिला यात्री पर सह यात्री ने पेशाब किया उसके बाद इस घटना पर टाटा ग्रुप के चेयरमैन ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि यह मेरे लिए व्यक्तिगत पीड़ा का मामला है।

Air India Urination incident: एयर इंडिया के विमान में जिस तरह से यात्री ने महिला पर पेशाब किया था उस घटना के बाद आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में यह घटना पिछले साल नवंबर माह में हुई थी। इस घटना के बारे में जब महिला लिखकर शिकायत की तो यह मामला सामने आया है। अब इस मामले में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उहोंने कहा कि यह मेरे और एयरलाइंस में मेरे सहकर्मियों के लिए व्यक्तिगत पीड़ा का मामला है।
बता दें कि पिछले साल 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट में यह घटना हुई थी। विमान में नशे में धुत्त यात्री ने महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। क्रू मेंबर ने लंच के बाद जब विमान की लाइट को बंद किया उस दौरान यह घटना सामने आई थी। इसके बाद बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की थी। महिला ने पत्र में एय़रलाइस के क्रू के गलत बर्ताव को लेकर शिकायत की थी। महिला ने आरोप लगाया था कि क्रू ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और ना ही मुझे अपेक्षित मदद मुहैया कराई।
महिला की शिकायत के बाद चंद्रशेखर ने एयरलाइंस की गलती को स्वीकार करते हुए कहा कि क्रू मेंबर का इसपर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कार्रवाई करनी चाहिए थी। यह मामला मेरे और एयरलाइंस के लिए व्यक्तिगत पीड़ा का मामला है। हम इस मसले को त्वरित संभालने में विफल रहे। टाटा ग्रुप और एयर इंडिया हमारे यात्रियों की सुरक्षा और उनकी बेहतरी के लिए हमेशा खड़ा है। हम अपनी इसे और बेहतर करेंगे और इसकी समीक्षा करेंगे ताकि भविष्य में इस तरह का बर्ताव लोगों के साथ ना हो।
आरोपी शंकर मिश्रा जिसने महिला यात्री पर पेशाब किया था उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसे पुलिस ने बेंगलुरू से गिरफ्तार किया था। एयर इंडिया ने आरोपी पर 30 दिन की विमान यात्रा का प्रतिबंध लगाया है। उसके खिलाफ इंटरपोल जांच का आदेश दिया गया है। एयर इंडिया के चीफ एग्जेक्युटिव ऑफिसर और एमडी कैंपबेल विल्सन ने भी बयान जारी करके कहा कि पेशाब की घटना के बाद स्थिति को बेहतर तरह से संभाला जा सकता था।
विल्सन ने अपने बयान में कहा कि एयर इंडिया विमान के भीतर होने वाली घटना को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है। सह यात्रियों की वजह से यात्रियों को होने वाली दिक्कत को हम समझते हैं। इस खराब अनुभव और बर्ताव के लिए हमे खेद है। एयर इंडिया इस बात को स्वीकार करता है कि स्थिति को बेहतर तरह से संभाला जा सकता था। विमान के भीतर और विमान के लैंड करने के बाद दोनों ही स्थितियों में चीजों को बेहतर तरह से संभाला जा सकता था।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications