20 वर्ष छोटा है तसलीमा नसरीन का ब्वॉयफ्रेंड
नई दिल्ली। भारत में निर्वासित जीवन जीने वाली तस्लीमा नसरीन ने एक बार फिर चौंकाने वाला ट्वीट किया है।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ खुद की तस्वीर पोस्ट की है। यही नहीं, उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मेरा ब्वॉयफ्रेंड मुझसे उम्र में 20 साल छोटा है। इट्ज कूल।' उनके इस ट्वीट को 10 मिनट के अंदर 22 लोगों ने रीट्वीट किया।
इस पोस्ट के साथ तस्लीमा ने स्पष्ट कर दिया कि वो सिंगल नहीं हैं। उनके निजी और सेक्स जीवन को लेकर समय समय पर कयास सामने आते थे। जानकार मानते हैं कि अब यह बंद हो जाना चाहिये।
साहसी कदम
लेकिन ऐसा उन्होंने क्यों किया है? कुछ का मानना है कि यूं अत्यंत साहस का कदम है। बिना निकाह यह बताना कि उनका ब्वॉयफ्रेंड है, जिसके साथ वो जीवन इन्ज्वाय करतीं हैं।
बहरहाल, उनका ताजा कदम कट्टरपंथियों को रास नहीं आयेगा। लेकिन तस्लीमा जानी ही जातीं हैं इसीलिये। अभी उनके ब्वॉयफ्रेंड के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है।
जानकार कहते हैं कि तस्लीमा कामांध नहीं हैं। उन्हें समझने वाले का साथ नहीं मिला जिसकी तलाश वो जीवन भर करती रही। उनके कितने मित्र रहे कितने रहेंगे और कुछ तो चंद घंटों के लिए रहे , इस पर चर्चा बहुत निजी हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications