मध्यम वर्ग में लाए जाएं 70 करोड़ भारतीय : राहुल गांधी

अगले कुछ ही महीनों में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र पर लोगों की राय जानने के क्रम में श्रमिकों के प्रतिनिधियों और फेरीवालों के साथ बातचीत में राहुल ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने अधिकार से जुड़े कई कानून लागू किए हैं।
उन्होंने कहा कि कानून ने नाजुक वर्ग को बेहतरीन मेहनताना प्राप्त करने का एक मंच प्रदान किया है।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का उल्लेख करते हुए राहुल ने कहा कि इसने गरीब वर्गो 'ठोस जमीन' मुहैया कराई है और जीवन यापन की अनिश्चितता दूर की है।
इस माह के शुरू में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में राहुल ने अपने संबोधन में कहा था कि करीब 70 करोड़ लोगों का एक नया वर्ग उभरा है जो 'गरीबी रेखा से ऊपर तो है, लेकिन मध्यम वर्ग के नीचे है।'
उन्होंने कहा था कि इस वर्ग में श्रमिक, सुरक्षा गार्ड और पेंटर शामिल हैं और उनके परिवार में कोई बीमार होता है तो वे तुरंत ही गरीबी रेखा के नीचे चले जाते हैं और फिर तब अपने बच्चे को शिक्षा मुहैया कराने के लिए उन्हें बेहद कठिनाई का सामना करना होता है।
राहुल ने गुरुवार को बातचीत के दौरान कहा कि ये 70 करोड़ लोग 'देश का निर्माण' करते हैं और अगले 5 से 10 वर्षो में उन्हें मध्यम वर्ग में लाने का लक्ष्य होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications