तनुश्री दत्ता की छोटी बहन आई सामनें, बताया- उसकी दीदी के साथ असल में हुआ क्या था

मुंबई। तनुश्री दत्‍ता के नाना पाटेकर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर अब उनकी छोटी बहन इशिता दत्ता ने बताया है कि दस साल पहले क्या हुआ था। तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया है कि दस साल पहले फ‍िल्‍म हॉर्न ओके प्‍लीज के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ बदसलूकी की थी। इतना ही नहीं उनके विरोध पर एक पार्टी के लोगों को भेजकर उनके घर और गाड़ी में तोड़फोड़ भी कराई गई। नाना पाटेकर ने सभी आरोपों को नकार दिया है। अजय देवगन के साथ दृश्यम में दिखीं तनुश्री की बहन इशिता ने दस साल पहले के वाकये को याद किया है।

आज भी वो यादें डराती हैं: इशिता

आज भी वो यादें डराती हैं: इशिता

अभिनेत्री इशिता का कहना है कि वो उस वक्त कॉलेज में थी। जिस तरह की परेशानी का सामना तब तनुश्री को करना पड़ा, उससे उनका परिवार बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इशिता का कहना है कि तनुश्री की कार को घेर ल‍िया गया था और लोग इसके शीशे तक तोड़ने पर उतारू थे। मैंने वो वीड‍ियो स्‍क्रीन पर देखा था और उस बारे में सोचकर मैं आज भी घबरा जाती हूं। हम रात भर सहमें रहे थे। जो भी हुआ वह गलत था। ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए। उस समय की यादें मन से जाती नहीं हैं, वो आज भी डराती हैं।'

मिसाल हैं तनुश्री: इशिता

मिसाल हैं तनुश्री: इशिता

इश‍िता का कहना है कि उनकी बहन तनुश्री दत्‍ता ने जिस तरह से अपने साथ हुई बदसलूकी पर आवाज उठाई है, वो दूसरों के ल‍िए मिसाल है। ताकि ऐसी बातों पर लोग खुलकर सामने आ सकें। इश‍िता के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के भी कई लोगों ने तनुश्री को स्पोर्ट किया है और उनकी हिम्मत की दाद दी है।

उम्मीद है लड़कियों को हिम्मत मिलेगी: तनुश्री

उम्मीद है लड़कियों को हिम्मत मिलेगी: तनुश्री

तनुश्री ने इस पूरे मामले पर कहा है कि मैं जिससे गुजरी वो उत्पीड़न था। अब सोचिए कि अगर कोई इससे भी बुरा, या बलात्कार पीड़ित हो। उनकी हालत सोचिए जब उन्हें बार-बार उस घटना को जीने के लिए कहा जाता है। मुझे नहीं यकीन कि मेरे शब्द किसी आंदोलन को शुरू करेंगे लेकिन मुझे पता है कि इसका असर बहुत ही प्रभावशाली होगा। आज मुझे देख रही लड़कियों को एहसास होगा कि बोलने का मतलब ये नहीं है कि दुनिया का अंत हो गया हो। मुझे उम्मीद है कि वे मुझे खुश और अच्छा करते हुए देखेंगी तो उन्हें बोलने की हिम्मत आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+