तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर का नार्को, लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग की

मुंबई। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने शनिवार को मांग की कि अभिनेता नाना पाटेकर और तीन अन्य का नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराए जाएं। अभिनेत्री ने इन चारों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। तनुश्री ने अपने वकील नितिन सातपुते के जरिए ओशिवारा पुलिस थाने में इस संबंध में एक अर्जी दी है। बीते दिनों उन्होंने अपनी लिखित शिकायत में कहा है कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी।

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर का नार्को, लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग की

उनकी शिकायत के आधार पर ओशिवारा पुलिस ने पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया है। सातपुते ने शनिवार को बताया कि तनुश्री ने पाटेकर, आचार्य, सिद्दीकी, सारंग और उनके 'फर्जी गवाहों' की गिरफ्तारी की मांग भी की है। सातपुते ने यह दावा भी किया कि 26 मार्च, 2008 को हुई इस कथित घटना के कई प्रत्यक्षदर्शी हैं, लेकिन वे आरोपितों के डर से अपने बयान दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।

दत्ता की अर्जी में कहा गया है कि आरोपित 'बेहद प्रभावशाली और हाई प्रोफाइल' लोग हैं और इनके 'अच्छे राजनीतिक संपर्क' हैं इसलिए इसकी आशंका है कि ये लोग गवाहों को डरा-धमका सकते हैं। वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों को नाना पाटेकर पहले ही खारिज कर चुके हैं। बीते शनिवार को उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि दस साल पहले भी यह मामला झूठ था और आज भी झूठ ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+