PM कैंडिडेट की लिस्ट में जुड़ा एक और नाम, फारूक अब्दुल्ला बोले- एमके स्टालिन बन सकते हैं प्रधानमंत्री
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि यह एक शानदार शुरुआत होगी। एमके स्टालिन और DMK ने देश की एकता को जोड़ने के लिए बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत अनेकता में एकता है।

Farooq Abdullah Push MK Stalin Prime Minister Candidate: अगले साल यानी 2024 में लोकसभा का चुनाव होने वाला है। विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। विपक्ष के लिए यह बड़ा सवाल है कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा। कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी, वहीं टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी, जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार तो बहुत पहले से अपने संकेत दे दिए हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के नामों में एक और नाम जोड़ दिया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि यह एक शानदार शुरुआत होगी। एमके स्टालिन और DMK ने देश की एकता को जोड़ने के लिए बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत अनेकता में एकता है। यदि आप विविधता की रक्षा करते हैं, तो आप एकता की रक्षा करेंगे। इसलिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक एमके स्टालिन भारत को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं।
चेन्नई में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जब हम सभी एकजुट होंगे और जीतेंगे, उस समय तय करेंगे कि इस देश का नेतृत्व करने और एकजुट करने के लिए सबसे अच्छा व्यक्ति कौन है। उन्होंने कहा कि "एमके स्टालिन क्यों नहीं? वह पीएम क्यों नहीं बन सकते? इसमें गलत क्या है?"
Recommended Video

बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच उनके चाहने वाले बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच मीडिया से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि यह एक शानदार शुरुआत होगी। एमके स्टालिन प्रधानमंत्री बन सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या एमके स्टालिन प्रधानमंत्री बन सकते हैं, उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि क्यों नहीं, इसमें गलत क्या है, वे प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
सीएम एमके स्टालिन का जन्मदिन मनाने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी और नेताओं द्वारा एक मेगा-सार्वजनिक रैली का आयोजन किया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, बिहार के डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव समारोह में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें- 'भगवा हिंदुओं का, हरा मुसलमानों का,गाय हिंदुओं की और...', शाहरुख की 'पठान' पर फारूक अब्दुल्ला ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications