मासूम बंदर ने घंटों की मृत मां को उठाने की कोशिश, ना उठने पर जो किया उसने सबको रुलाया

Recommended Video

      Tamil Nadu: मां से लिपट कर रोया मासूम Monkey, Social Media पर Photo Viral । वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर बंदर की अपनी मृत मां के पास बैठे हुए ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि किस तरह से जानवर भी अपनों के बिछुड़ जाने का गम करते हैं। तमिलनाडु-कर्नाटक राष्ट्रीय राजमार्ग के एलनथुर में सड़क दुर्घटना में बंदर की मौत हो गई। इस मादा बंदर का बच्चा भी उसके साथ ही था, सड़क किनारे पड़ी अपनी मां को उठाने की उसने देर तक कोशिश की लेकिन जब वो ना उठी तो फूट-फूट कर रोने लगा।

      देर तक की मां को उठाने की कोशिश

      देर तक की मां को उठाने की कोशिश

      अपनी मां के पास बैठा ये बंदर देर कर मां को उठाने की कोशिश करता रहा। कई दफा वो अपनी मां को हिलाडुला के भी देखता रहा। जब काफी समय हो गया और उसने देखा कि उसकी मां नहीं उठ रही है तो उसे इस बात का अहसास हो गया कि कुछ गड़बड़ है। इसके बाद वो मां से लिपट गया और रोने लगा।

      बंदर को रोते देख रुक गए राहगीर

      बंदर को रोते देख रुक गए राहगीर

      ये मासूम बंदर जब मां से लिपट कर आंसूओं से रोया तो वहां से गुजर रहे लोग भी ठहर गए। मुसाफिर इस बात को देखकर हैरान रह गए कि किस तरह से एक बंदर अपनी मां की मौत का गम कर रहा है। इतना ही नहीं बंदर की आंखों में आंसूओं ने कई मुसाफिरों की आंखों में भी आंसू ला दिए। इस दौरान कई औरतें को अपने आंसू छुपा नहीं पाईं और रोने लगीं। कई लोगों ने बंदर को खाने-पीने की चीजें भी दीं लेकिन उसने कुछ भी नहीं उठाया।

       मां को दफ्न होते देखता रहा बंदर

      मां को दफ्न होते देखता रहा बंदर

      इस मामले की जानकारी किसी राहगीर ने पुलिस को दी तो पुलिस ने नन्हें बंदर को लाश के पास से हटाया और कुछ लोगों को बुलाकर मृत बंदर को दफ्ना देने के लिए कहा। इसके बाद जब पास के गांव के लोगों ने बंदर को उठाकर दफनाया तो वो पेड पर बैठकर सब देखता रहा। ये मामला ना सिर्फ क्षेत्र में चर्चा में बना है बल्कि विदेश तक में ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+