Tamil Nadu Weather: तमिलनाडु में जारी है भारी बारिश का अलर्ट , चेम्बरमबाक्कम जलाशय में छोड़ा जाएगा पानी

तमिलनाडु में आज का मौसम: तमिलनाडु में इस वक्त भारी बारिश हो रही है क्योंकि वहां उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय है। चेन्नई में पिछले दो दिनों के अंदर जितनी बारिश हुई है उतनी तो पूरे 72 साल में नहीं हुई थी। आज भी यहां पर Orange अलर्ट जारी है। आपको बता दें कि बारिश की वजह से तमिलनाडु में अब तक तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है और कई जिलों में स्कूल-कॉलज बंद कर दिए गए हैं।

Tamil Nadu Weather

भारतीय मौसम विभाग का कहना था कि चेन्नई में 6 नवंबर तक बारिश जारी रहेगी। फिलहाल भारी बारिश के चलते चेम्बरमबाक्कम जलाशय में अब 100 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा, ऐसा बाढ़ जैसे हालात से बचने के लिए किया जा रहा है क्योंकि चेन्नई में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

Tamil Nadu Weather

तो वहीं चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चंगलपेट, वेलूर, रानीपेट, तिरुपत्तूर और तिरुवण्णमल्लै में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। जहां तमिलनाडु का यही हाल है, वहीं कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल में भी बरसात हो सकती है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आज भी यहां सूर्य आंख-मिचौली खेल रहा है।

Tamil Nadu Weather

जहां साउथ का ये हाल है, वहीं दिल्ली में आज मौसम शुष्क ही रहने वाला है तो वहीं रातें ठंडी रहेगी। आज यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बारिश के आसार दिख रहे हैं।

Tamil Nadu Weather

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू, लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बरसात और बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा, जिससे ठंड बढ़ेगी। तो वहीं अब लोगों को कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा।

Tamil Nadu Weather

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट ने कहा है कि साइक्लोनिक प्रेशर दक्षिण तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है, जिसकी वजह तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम में भारी बारिश हो सकती है। तो वही दिल्ली में मौसम शुष्क रहेगा तो वहीं प्रदूषण का स्तर भी काफी खराब रहेगा। तो वहीं पंजाब, हरियाणा, उप्र, एमपी, छत्तीसगढ़ में भी मौसम ड्राई ही रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+