Weather Forecast: सावधान! इस राज्य के 21 जिलों में भारी बारिश की आशंका, 3 दिनों के लिए अलर्ट जारी
Tamil Nadu Rain Alert: देश की राजधानी दिल्ली जहां स्मोग से परेशान है तो वहीं दक्षिण भारत में बारिश ने कहर बरसाया हुआ है, जिसकी वजह से यहां के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज से लेकर अगले तीन दिनों तक यहां पर भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और इसलिए अलर्ट जारी किया है।
उसने लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त जरूर मौसम अपडेट चेक कर लें। भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलो में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

जिन शहरों में ये अलर्ट जारी हुआ है उनके नाम हैं पुडुचेरी, कराईकल , चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, कल्लाकुरिची, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, पुदुकोट्टई, नागपट्टिनम, तंजावुर, तिरुवरुर, अरियालुर, पेरम्बलुर और विल्लुपुरम। यहां पर बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं चलने का भी अनुमान है। ये अलर्ट आज से लेकर अगले तीन दिनों तक के लिए है।
गुरुवार के लिए 21 जिलों में अलर्ट जारी
- चेंगलपट्टू,
- कांचीपुरम,
- कल्लाकुरिची,
- तिरुवन्नमलाई,
- कुड्डालोर,
- मयिलादुथुराई,
- पुदुक्कोट्टई,
- नागपट्टिनम,
- तंजावुर,
- तिरुवरुर,
- अरियालुर,
- पेरम्बलुर,
- विल्लुपुरम,
- शिवगंगा,
- मदुरै,
- विरुधुनगर,
- तेनकासी,
- रामनाथपुरम
- पुडुचेरी
- कराईकल
- थूथुकुडी
- तिरुनेलवेली
- कन्याकुमारी
शुक्रवार के लिए 18 जिलों में अलर्ट जारी
- तंजावुर,
- तिरुवरूर,
- नागपट्टिनम,
- मयिलादुथुराई,
- पुदुक्कोट्टई,
- डिंडीगुल,
- थेनी,
- मदुरै,
- विरुधुनगर,
- तेनकासी,
- थूथुकुडी,
- तिरुनेलवेली,
- कन्याकुमारी,
- रामनाथपुरम,
- शिवगंगा,
- नीलगिरी,
- कोयंबटूर,
- तिरुप्पुर
- कराईकल।
कर्नाटक और केरल में भी होगी बारिश!
तमिलनाडु की बारिश का असर आस-पास के राज्यों में भी पड़ेगा। कर्नाटक और केरल में भी आज से लेकर अगले तीन दिनों तक बारिश हो सकती है और तापमान में गिरावट आएगी।
ओडिशा में भी अगले 24 घंटों में बरसात हो सकती है
आपको बता दें कि बंगाल, ओडिशा में भी अगले 24 घंटों में बरसात हो सकती है तो वहीं पहाड़ों पर भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं और यहां पर हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं अगले 24 घंटों में दिल्ली का मौसम शुष्क रहेगा और यहां के प्रदूषण में फिलहाल कोई कमी आने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications