Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tamil Nadu result: पहली बार चुनाव लड़ रहे कमल हासन कोयम्बटूर दक्षिण में आगे

चेन्नई, 2 मई। तमिलनाडु के कोयम्बटूर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे एक्टर और नेता कमल हासन रुझानों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पहली बार अपना राजनीतिक दल मक्कल नधि मय्यम (एमएनएम) बनाकर विधानसभा चुनाव लड़ रहे कमल हासन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। हालांकि अब तक सामने आए रुझानों में साउथ अभिनेता अपने विरोधी से बढ़त बनाए हुए हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस एस जयकुमार और बीजेपी की प्रत्याशी की वानथी श्रीनिवासन से है। कोयम्बटूर दक्षिण पर कमल हमन 2010 मतों से लीड कर रहे हैं लेकिन एस जयकुमार उनसे कुछ वोट ही पीछे हैं। एस जयकुमार 1926 वोटों के साथ कमल हासन को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

Tamil Nadul Vidhan Sabha Chunav Results LIVE News in Hindi

तमिलनाडु के पिछले चुनाव पर नजर डालें तो 2016 के विधानसभा चुनाव में जनता ने जयललिता को गद्दी सौंपी, जहां पर AIDMK को 135 सीटों पर विजय हासिल हुई, जबकि DMK 88 सीटों पर सिमट गई। पिछले चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन सबसे खराब रहा, जहां उसका खाता भी नहीं खुला। वहीं कांग्रेस ने सिर्फ 8 सीटों पर कब्जा जमाया था। आपको बता दें कि साउथ के दो बड़े सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन ने इस बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान किया था। शुरू में रजनीकांत ने माहौल तो बनाया लेकिन बाद में स्वास्थ्य कारणों ने उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए, लेकिन कमल हासन अपनी पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के साथ मैदान में डटे रहे।

यह भी पढ़ें: Tamil Nadu Chunav Result 2021: तमिलनाडु में बदल सकती है तस्वीर, DMK ने बनाई 76 सीटों पर बढ़त

साथ ही जनता के लिए कई लुभावने वादे किए, लेकिन डीएमके की आंधी में वो पूरी तरह से उखड़ते नजर आ रहे हैं।जब रजनीकांत ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया, तो कमल हासन टेंशन में आ गए थे, क्योंकि उन्हें वोट बैंक में सेंधमारी का खतरा सताने लगा था। बाद में जब रजनी पीछे हटे तो MNM ने 180 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए। इसके अलावा उनके सहयोगी आईजेके 37 और एआईएसएमके 3 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+