Tamil Nadu Chunav Result 2021: तमिलनाडु में बदल सकती है तस्वीर, DMK ने बनाई 139 सीटों पर बढ़त
चेन्नई, 2 मई। तमिलनाडु के 234 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के परिणाम की घोषणा थोड़ी ही देर में हो जाएगी। कोरोना संकट के बीच एक चरण में हुई वोटिंग के बाद आज सुबह 8 बजे से ही मतो की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान में इस बार तमिलनाडु की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। करीब 10 साल से सत्ता से बाहर डीएमके इस बार आश्चर्यजनक प्रदर्शन कर रही है। गौरतलब है कि प्रदेश में मुख्य लड़ाई सत्तारुढ़ पार्टी एआईएडीएमके और एम के स्टालिन की पार्टी डीएमके के बीच है।

Recommended Video
सामने आए रुझानों में इस बार तमिलनाडु में एम के स्टालिन का डंका बजता दिखाई दे रहा है, डीएमके क्लीन स्वीप के साथ एआईएडीएमके को सत्ता से बाहर करते दिखाई दे रही है। सुबह 11 बजे तक सामने आए रुझानों में डीएमके 139 सीटों से आगे चल रही है तो वहीं एआईएडीएमके 45 सीटों से पीछे यानी 94 सीटों पर ट्रेंड कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सिर्फ 3 और कांग्रेस को 8 सीटों पर बढ़त मिली है। बता दें कि 2016 के पिछले विधानसभा चुनाव में एआईएडीएमके को 136 सीटें जबकि विपक्षी डीएमके को 89 सीटें मिली थीं।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम 2021: कौन होगा अगला मुख्यमंत्री? स्टालिन और पलानीस्वामी में मुकाबला












Click it and Unblock the Notifications