नशे की लत पड़ी भारी ! जलती चिता पर गिरा व्यक्ति, जलकर हुई मौत
नशा एक बुरी बला है। बावजूद लोग इसे करते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है। कई बार नशे की वजह से व्यक्ति की जान भी चली जाती है। ऐसा ही एक मामला दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु के तिरुपत्तूर से आया है। यहां के जोलारपेट इलाके में नशे में धुत एक व्यक्ति जलती चिता में गिर गया, जिससे जलकर उसकी भी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसकी पहचान 60 वर्षीय अशोक कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि 30 साल पहले उसके खिलाफ चोरी का एक मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से उसने गांव को ही छोड़ दिया था और श्मशान घाट पर एक शेड बनाकर रहता था।
बताया जाता है कि बुधवार की शाम को एक मृतक के परिजन शव को श्मशान घाट पर जला रहे थे। हालांकि, शव पूरी तरह जला नहीं था, तभी मृतक के परिजन और रिश्तेदार चले गए। इसी बीच अशोक कुमार जो नशे में धुत था, पहुंच गया और चिता पर गिर गया। नशे में धुत होने की वजह से वह चिता से उठ नहीं पाया और जलकर उसकी मौत हो गई। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर अभी तक पुलिस का बयान नहीं आया है।
ये भी पढ़ें- Palam Murder: हाल ही में नशा मुक्ति केंद्र से आया था आरोपी, ये थी हत्या के पीछे की वजह












Click it and Unblock the Notifications