Tamil Nadu News: तमिलनाडु के शिवकाशी पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 की मौत, कई घायल

Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: तमिलनाडु में शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट हुआ है। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया है कि 12 अन्य लोग झुलस गए हैं और घायल हैं।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में दो महिला भी शामिल हैं। लिस और अग्निशमन कर्मी बचाव कार्य के लिए मौके पर मौजूद हैं। घायलों को विरुधुनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है। दो की हालत गंभीर है।

Tamil Nadu Firecracker Factory Blast

पुलिस ने कहा है कि फैक्ट्री लाइसेंस वाली थी। पुलिस ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि विस्फोट किस वजह से हुआ। विस्फोट के वक्त फैक्ट्री में 50 से ज्यादा कमरों में 200 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे।

CM एमके स्टालिन ने जताया दुख

रिपोर्ट के मुताबिक मजदूर रोजाना की तरह काम कर रहे थे तभी अचानक विस्फोट हो गया। पहले विस्फोट एक कमरे में हुआ था, जो बगल के कमरों तक फैल गया। इसमें सात कमरे जमींदोज हो गए हैं।

बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना पर दुख जताया है और दुखद दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

आतिशबाजी की राजधानी है शिवकाशी

बता दें कि शिवकाशी को भारत के आतिशबाजी विनिर्माण केंद्र के रूप में जाना जाता है। शिवकाशी देश के पटाखों, सेफ्टी माचिस और स्टेशनरी वस्तुओं के कुल उत्पादन में भी एक बड़ी हिस्सेदारी रखता है। आप शिवकाशी को भारत की आतिशबाजी राजधानी भी कह सकते हैं।

इसका वार्षिक कारोबार 6,000 करोड़ रुपये है। आतिशबाजी के कारोबार की वजह से 1 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से और लगभग ढाई लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+