तमिलनाडु में कोरोना के 110 नए मामले सामने आए, सभी का लिंक निजामुद्दीन से
चेन्नई। निजामुद्दीन मरकज की तबलीगी जमात में शामिल हुए लोगों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को तमिनलाडु में कोरोना के 110 नए मामले सामने आए हैं। इन सभी का लिंक दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए कार्यक्रम से है। अब तमिलनाडु में कोरोना के कुल 234 मामले हो गए हैं। वहीं कुल लोगों की रिपोर्ट अभी आनी है। बताया जा रहा है कि, निजामुद्दीन में हुए कार्यक्रम शामिल हुए लोग तमिलनाडु के 19 जिलों में फैले हुए हैं। प्रशासन लगातार उन्हें ट्रेस करने की कोशिश कर रहा है।

तमिलनाडु स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने कहा कि, मैं हर उस व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहती हूं जो दिल्ली में मरकज कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद हमारी अपील पर स्वेच्छा से हमारी ट्रीटमेंट फैसिलिटी में आए। कुल 1103 लोग स्वेच्छा से सामने आए जिनमें से 658 का टेस्ट किया गया है। बीते 24 घंटों से पूरी सरकार मशीनरी ओवरटाइम काम कर रही है। हम उनको आइसोलेशन वार्डों में ले गए हैं। उन लोगों में से 658 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 110 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।
Recommended Video
उधर नागपुर के 54 लोगों जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, की पहचान करके उन्हें क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश से 4 और केस सामने आए, जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री मरकज की रही है। विशाखापट्टनम से भी 21 केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि, कल से कोरोना के पॉजिटिव केसों की संख्या ज्यादा बढ़ी है। इसका मुख्य कारण तबलीगी जमात के सदस्यों द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में जाना है।
उन्होंने कहा कि, तबलीगी जमात से जुड़े 1800 लोगों को 9 अस्पतालों और क्वारंटाइन सेंटर्स में भेजा गया है। हालांकि हाल के मामलों में बढ़ोत्तरी से यह नहीं कहा जा सकता है कि यह नेशनल ट्रेंड है। मरकज को भी पूरी तरह अब खाली करा दिया गया है। मरकज से 2 हजार से ज्यादा लोग निकाले गए हैं। मरकज से जिन लोगों को निकाला गया है, उसमें से 617 अस्पताल में भर्ती हैं, बाकी क्वारंटीन किए गए हैं। जमात से लौटे लोगों की दिल्ली मुंबई समेत देश कई राज्यों में तालाशी की जा रही है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications