ईडी की छापेमारी के दौरान फूट-फूटकर रोने लगे मंत्री सेंथिल बालाजी
तमिलनाडु सरकार में मंत्री वी सेंथिल बालाजी के साथ ईडी ने घंटों पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें ईडी ने कस्टडी में ले लिया। ईडी की पूछताछ के दौरान सेंथिल बालाजी फूट-फूटकर रोने लगे
जिस तरह से तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी के घर पर ईडी ने छापेमारी की और उनसे घंटों पूछताछ की उसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगे। जब ईडी ने पूछताछ के बाद सेंथिल को कस्टडी में लिया तो वह रोने लगे जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
बता दें कि सेंथिल बालाजी घर पर ईडी ने उनके खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्रिंग के केस में कई घंटे पूछताछ की। इसके बाद उन्हें ईडी ने कस्टडी में ले लिया। लेकिन जिस तरह से सेंथिल कुमार फूटकर रोने लगे उसके बाद ईडी उन्हें सरकारी अस्पताल में जांच के लिए लेकर पहुंची।

जब सेंथिल कुमार को अस्पताल लाया गया तो अस्पताल के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। वीडियो में देखा जा सकता है कि सेंथिल कुमार फूट-फूटकर रो रहे हैं, जबकि उनके समर्थक बड़ी संख्या में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
Recommended Video
डीएमके सांसद और वकील एआर इलांगो ने कहा कि सेंथिल बालाजी को आईसीयू में रखा गया है, लेकिन ईडी ने आधिकारिक तौर पर उनकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी है।
इलांगों ने कहा कि मैंने जब उन्हें देखा तो उन्हें आईसीयू में रखा गया था। डॉक्टर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं, जब भी किसी के साथ शोषण किया जाता है तो डॉक्टर सभी चोट को लिखना होता है, हमे रिपोर्ट देखने के बाद ही जानकारी मिलेगी। आधिकारिक तौर पर हमे ईडी ने उनकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी है।
डीएमके के मंत्री उदयानिधि स्टालिन ने कहा कि सेंथिल बालाजी का इलाज चल रहा है। हम इसे कानूनी तरह से लड़ेंगे। हम भाजपा की धमकाने वाली राजनीति से डरे नहीं हैं।
डीएमके नेता ने बताया कि सेंथिल बालाजी के सीने में दर्द की शिकायत थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि जब सेंथिल बालाजी को अस्पताल लाया गया तो वह होश में नहीं थे।
अस्पताल में भर्ती होने के बाद सेंथिल बालाजी से मिलने के लिए उदयानिधि स्टालिन, स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम, परिवहन मंत्री ईवी वेलू, एचआर मंत्री सेखर बाबू और कई डीएमके समर्थक अस्पताल पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications