तूतीकोरिन हिंसा के बाद घायलों से मिलने पहुंचे तमिलनाडु के मंत्री
तूतीकोरिन। तमिलनाडु के तूतीकोरिन में स्टालइट कॉपर कारखाने को बंद किए जाने की मांग को लेकर जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई गई उसमे 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग इसमे घायल हो गए। घटना के बाद तमिलनाडु के मंत्री सेल्लूर के राजू ने घायलों से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि उनके साथ सरकार की सहानुभूति है और हर संभव उनकी मदद की जाएगी।

आपको बता दें कि तूतीकोरिन में हिंसक प्रदर्शन के दौरान 13 लोगों की मौत हो गई थी जबकि सैकड़ों लोग जख्मी हो गए थे। तूतीकोरिन में पुलिस फायरिंग में अबतक 13 लोगों की जान जा चुकी है और इस हिंसा के बाद से पूरे इलाके में तनाव है। घटना के बाद तमिलनाडु सरकार ने गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। इससे पहले गृह मंत्रालय ने कॉपर यूनिट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा में 13 लोगों की मौत के मामले पर तमिलनाडु सरकार से रिपोर्ट मांगी थी। आज मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से पूछा कि तूतीकोरिन में इंटरनेट क्यों बंद है ? इसको लेकर भी मद्रास हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा था।
वहीं इस घटना के बाद पुलिस फायरिंग में हुई मौतों के विरोध में राजनीतिक दलों ने तमिलनाडु सरकार पर निशाना साधा है और डीएमके ने 25 मई को राज्य में बंद का ऐलान भी किया था। जिसके बाद डीएमके के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कनिमोझी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था। इसके पहले शुक्रवार को भी तूतीकोरिन हिंसा को लेकर डीएमके ने प्रदर्शन किया था।
इसे भी पढ़ें- राहुल बाबा ने बदल दिया जनपथ का नाम, अब किया जनमत, बोले-यहीं से चलेगी सरकार
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications