तमिलनाडु: मदुरै में सनसनीखेज वारदात, बीच सड़क युवक का सिर कर दिया धड़ से अलग
तमिलनाडु के मदुरै में सनसनीखेज वारदात, दिनदहाड़े 22 साल के युवक का सिर काटा
नई दिल्ली। तमिलनाडु के मदुरै शहर में 22 साल के युवक की दिन दहाड़े गला काटकर हत्या कर दी गई। मदुरै के किजावसल इलाके में बीच सड़क हमला किया गया और मारपीट के बाद गला काट दिया गया। मृतक और उसका दोस्त सड़क पर टहल रहे थे, जब इस वारदात को अंजाम दिया गया। एक दोस्त किसी तरह खुद को उनसे छुड़कार भागने में कामयाब हो गया लेकिन 22 साल के मुरुगनंदम की हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी। धारदार हथियार से वार कर मुरुगनंदम का सिर धड़ से अलग कर दिया। दिन के उजाले में हुई इस सनसनीखेज वारदात का एक वीडियो भी सामने आई है, जिसे वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने मोबाइल से बनाया है।

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मदुरई में सेंट मैरी चर्च जंक्शन के पास रविवार शाम को हुई। जहां मृतक मुरुगनंदम और उसका दोस्त टहल रहे थे। सोलईपान नगर का रहने वाला मुरुगनंदम अपने दोस्त मुनियास्वामी के साथ चर्च के पास टहल रहा था कि तभी कार से कुछ लोग वहां पहुंचे और इन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मुरुगानाथम को पकड़ लिया और उसे पीटने लगे। फिर उसका सिर काट दिया। मुरुगानाथम का दोस्त बचकर भाग निकलने में सफल रहा, वो भी घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी (कानून एवं व्यवस्था) शिवा प्रसाद खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। केराथुराई पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं, जिन्हें हत्यारों की तलाश में लगाया गया है। हत्या के पीछे की वजह जानने की भी पुलिस कोशिश कर रही है। मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को एक कार जरूर लावारिस हालात में मिली है, जिसमें कई तेजधार हथियार मिलने की वजह से इसे केस से जोड़कर जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications