'मैं ईसाई हूं और सिर्फ गॉड को सैल्यूट करती हूं', सरकारी स्कूल की टीचर ने यह कहकर नहीं फहराया तिरंगा
चेन्नई, अगस्त 17। दो दिन पहले ही देश ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है। 15 अगस्त को आजाद हिंदुस्तान की 75वीं वर्षगांठ थी। उस दिन हर देशवासी ने तिरंगे को सैल्यूट किया, लेकिन तमिलनाडु के एक सरकारी स्कूल में महिला टीचर ने तिरंगे को सैल्यूट करने से इनकार कर दिया। यह सनसनीखेज मामला धर्मपुरी जिले से आया है।

स्कूल की हेडमास्टर ने तिरंगे को नहीं किया सैल्यूट
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मपुरी जिले का एक सरकारी स्कूल उस वक्त विवादों में आ गया, जब स्कूल की एक महिला टीचर ने तिरंगे के सामने सिर झुकाने से और सैल्यूट करने से इनकार कर दिया। यह महिला टीचर का नाम तमिलसेल्वी है और वो स्कूल की हेडमास्टर बताई जा रही है।

क्यों नहीं किया महिला टीचर ने तिरंगे को सैल्यूट?
बताया जा रहा है कि तमिलसेल्वी इस साल रिटायर होने वाली हैं और उन्हें सम्मानित करने के लिए स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में उन्हें आमंत्रित किया गया, लेकिन इस कार्यक्रम में उन्होंने तिरंगे को सैल्यूट नहीं किया। महिला टीचर ने कहा कि वो क्योंकी ईसाई है, इसलिए तिरंगे को सैल्यूट नहीं करेगी, उसका धर्म सिर्फ गॉड के सामने सिर झुकाने की अनुमति देता है। आपको बता दें कि तमिलसेल्वी चार साल से उस स्कूल में टीचर है।

वीडियो हुआ वायरल
तमिलसेल्वी ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर कहा है कि वो याकूब ईसाई है और उसका धर्म उसे सिर्फ गॉड के आगे सिर झुकाने के अनुमति देता है, इसका मतलब यह नहीं है कि वो तिरंगे का अपमान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ भगवान को सैल्यूट करते हैं और किसी को नहीं। तमिलसेल्वी का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला अब प्रशासन तक पहुंच गया है। एक औपचारिक शिकायत धर्मपुरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) को सौंपी गई है और तमिलसेल्वी के इस्तीफे की मांग की जा रही है।
-
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications