बढ़ते कोरोना केस पर तमिलनाडु सरकार सख्त, 31 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन

चेन्नई: चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद जहां तमिलनाडु का सियासी पारा बढ़ गया था, तो वहीं कोरोना महामारी लोकतंत्र के इस उत्सव में खलल डालती नजर आ रही है। जिस वजह से तमिलनाडु सरकार ने लॉकडाउन को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। हालांकि चुनावी कार्यक्रम तय तरीखों पर ही होंगे। वहीं सरकारी, प्राइवेट संस्थान, दुकानें, औद्योगिक प्रतिष्ठान आदि में कम से कम संख्या में कर्मचारियों को बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जो व्यक्ति कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Recommended Video

    Tamilnadu Lockdown: Corona का कहर जारी, 31 March तक बढ़ाया गया Lockdown | वनइंडिया हिंदी
    corona

    राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पहले से लागू पाबंदियों को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। साथ ही कंटेनमेंट जोन में खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की हवाई यात्राओं पर प्रतिबंध लगा रहेगा। राज्य सरकार ने 10 साल से कम उम्र के बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं से खास सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही कहा कि सभी मास्क का प्रयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, अन्यथा पुलिस-प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ेगी।

    राज्य में बढ़ रहे मामले
    तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 479 नए मामले सामने आए हैं, जबकि तीन मरीजों की मौत हुई है। वहीं कुल मामलों की बात करें तो राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 8,51,542 हो गई है, जबकि 12,496 लोगों ने जान गंवाई। इसके अलावा 8,35,024 लोग ठीक हो चुके हैं, जिस वजह से राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या सिर्फ 4022 ही है। वहीं देशभर में 1 मार्च से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होगा, जिसके तहत बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को वैक्सीन दी जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+