तमिलनाडु: पटाखे बनाने की फैक्ट्री में आग लगने से तीन की मौत, पांच घायल
चेन्नई, 1 जनवरी: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में पटाखे बनाने की एक फैक्ट्री में आग लगने से हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। शनिवार सुबह ये हादसा हुआ है। विरुधुनगर के जिला कलेक्टर मेघनाथ रेड्डी ने बताया है कि शहर के पास में ही स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग गई। आग लगने की इस घटना में तीन की मौत हो गई और पांच लोग आग की लपटों में झुलसकर घायल हुए हैं।

Recommended Video
Tamil Nadu: तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 4 की मौत | Firecrackers | वनइंडिया हिंदी
आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची हुई और आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में आग लगने की वजह की सही जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने कहा है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। फैक्ट्री शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर बताई गई है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications