चप्पल के बाद अब कमल हासन के मंच पर फेंके गए अंडे और पत्थर, जमकर हंगामा

नई दिल्ली। फिल्मों से राजनीति में आए कमल हासन (Kamal Haasan) के नेतृत्व वाली मक्कल निधि मैयम (MNM) की एक सभा में दो अज्ञात लोगों ने मंच पर कथित तौर पर अंडे और पत्थर फेंके, इस कारण तनाव पैदा हो गया। अरावकुरिची में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। ये घटना उस वक्त हुई जब कमल हासन भाषण खत्म कर मंच से नीचे उतर रहे थे। पुलिस ने अंडे और पत्थर फेंके जाने की घटना की जानकारी दी। बता दें कि इसके पहले, कमल हासन पर किसी शख्स ने चप्पल फेंक दिया था।

tamil nadu: egg and stone thrown at meeting addressed by kamal haasan in Trichy

इस घटना के बाद कमल हासन को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया, उनको किसी प्रचार की चोट नहीं आई है। वहीं, अंडे और पत्थर फेंके जाने की घटना पर कमल हासन का बयान भी आया। हासन ने कहा, 'मुझे लगता है कि राजनीति का स्तर नीचे जा रहा है। मुझे खतरा महसूस नहीं हुआ। हर धर्म का अपना आतंकवादी है, हम यह दावा नहीं कर सकते कि हम पवित्र हैं। इतिहास से पता चलता है कि सभी धर्मों के अपने चरमपंथी हैं।'

कमल हासन ने जिस तरह से हाल ही में नाथूराम गोडसे को लेकर बयान दिया है, उसके बाद वह लगातार चर्चा में हैं। मदुरै के थिरुपरमकुंद्रम में चुनाव प्रचार के दौरान कमल हासन पर एक व्यक्ति ने चप्पल फेंक दी। घटना के बाद पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि आखिर किसके इशारे पर यह चप्पल फेंकी गई।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु लोकसभा चुनाव 2019 की हर खबर

इससे पहले, दिल्ली हाईकोर्ट ने मक्कल निधि माईम (एमएनएम) के नेता कमल हासन के 'गोडसे पहला हिन्दू आतंकी' वाले बयान पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। अदालत ने बुधवार को इस मामले पर दायर याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने याचिकाकर्ता को कहा कि ये मामला तमिलनाडु का है, ऐसे में हम इस पर सुनवाई नहीं करना चाहते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+