एंबुलेंस का सायरन सुन तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने किनारे लगवाया अपना काफिला, वीडियो वायरल

चेन्नई, 1 नवंबर: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है। ये वीडियो सीएम के काफिला का एंबुलेंस को रास्ता देने का है। तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन का काफिला वेलाचेरी से कोयम्बेडु जा रहा था तो रास्ते में पीछे से एंबुलेंस आ गई। एंबुलेंस का सायरन सुन सीएन ने काफिले की कारों की रफ्तार कम करते हुए उनको साइड कर लिया गया, जिसके बाद एंबुलेंस आगे बढ़ गई।

stalin

स्टालिन से काफिले से एंबुलेंस को रास्ता दिए जाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए सोशल यूजर्स ने लिखा है कि तमिलनाडु सीएम ने अच्छा उदाहरण पेश किया है। कई नेता जो इस सबका ध्यान नहीं देते, उन्हें इससे सीखना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि वीआईपी कल्चर के नाम पर कई बार सड़कें जाम कर एंबुलेंस तक रोक लेने वालों को समझना चाहिए के जान से ज्यादा कुछ नहीं होता है। हाल ही में एमके स्‍टालिन ने खुद सरकारी बस में सवार होकर यात्रियों से बातचीत की थी। उन्होंने सीधे यात्रियों से बसों की हालत और सरकारी योजनाओं के बारे में पूछा था।

रजनीकांत से भी मिले स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को चेन्नई के कावेरी अस्पताल पहुंचकर फिल्म स्टार रजनीकांत की सेहत की भी जानकारी ली थी। रजनीकांत की कैरोटिड धमनी की सर्जरी हुई है। रजनीकांत से मिलने अस्पताल पहुंचे स्टालिन ने उनके साथ कुछ समय बिताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+