Tamil Nadu: सरकारी बस और लॉरी के बीच भीषण टक्कर, पांच की मौत, 10 की हालत गंभीर
Tamil Nadu: दर्दनाक सड़क हादसे की खबर तमिलनाडु से सामने आई है। यहां सरकारी बस और टिपर लॉरी के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को थिरुत्तनी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा केजी कंडीगई इलाके में थिरुत्तनी के पास शुक्रवार को हुआ है। तिरुट्टानी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों से भरी एक सरकारी बस पीछे से टिपर लॉरी में जा घुसी। इस हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे का वीडियो भी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने जारी किया है।

हादसा का जो वीडियो सामन आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे चकनाचूर हो गए। इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तिरुट्टानी पुलिस ने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि, 10 अन्य यात्रियों की हालत गंभीर है और उन्हें थिरुत्तनी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि हादसे का वीडियो सामने आया है, उसमें पीछे से लॉरी में घुसी बस दिखाई दे रही है। जेसीबी ने लॉरी में घुसी बस को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।












Click it and Unblock the Notifications