बोरे में भरकर नदी किनारे फेंके हुए मिले 2 हजार आधार कार्ड, जानिए कहां का है मामला
चेन्नई। आधार कार्ड को लेकर प्रशासनिक लापरवाही का एक ताजा मामला तमिलनाडु में सामने आया है। यहां के तिरुवरूर जिले में मुल्लीयारू नदी के किनारे पर 2000 आधार कार्ड पड़े मिले हैं। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के ये आधार कार्ड कार्ड थे, उन्हें ये दिए जाने थे लेकिन संबंधित पोस्ट ऑफिस ने इनका वितरण नहीं किया। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले ये कार्ड नदी किनारे खेल रहे बच्चों को मिले।

बच्चों को ये कार्ड जूट के थैलों मे भरे मिले थे। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी लोगों को दी और स्थानीय लोगों की शिकायत पर मौके पर राजस्व अधिकारी पहुंचे। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये आधार कार्ड्स कट्टीमेंडू, आथीरांगम, वाडापथी, सेक्कल गांव के लोगों के थे। अधिकारियों ने ये भी बाताया कि ये कार्ड्स दो साल पहले प्रिंट हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications