एक्टिंग में करियर बनाना चाहती थी पत्नी, फिल्ममेकर पति ने टुकड़े-टुकड़े कर कचरे में फेंका
चेन्नई। पत्नी एक्टिंग में करियर बनाने की जिद कर रही थी। यह बात पति को इस कदर नागवार गुजरी की उसने उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं शव के टुकड़े-टुकड़े किए और शहर के अलग-अलग कूड़ाघरों में फेंक दिया। पति खुद फिल्म निर्माता और निर्देशक है। मामला करीब दो हफ्ते पहले तमिलनाडु के चेन्नई का है। पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझा लिया है और हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने भी हत्या की बात कबूल कर ली है। उसका नाम बालाकृष्णन (51) है। वहीं मृतका की पहचान संध्या (35) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक एक वर्ष पहले से संध्या अपने पति बालाकृष्णन से दूर रह रही थी। वो कन्याकुमारी में अपने घर पर थी। बीते साल दिसंबर में वह वापस चेन्नई आई थी और महिलाओं के हॉस्टल में रहकर फिल्मों में काम करने के मौके तलाश रही थी। 14 जनवरी को बालाकृष्णन ने उसे फोन किया था और अगले दिन वह किराए के फ्लैट में उससे मिलने पहुंची थी। उसी के बाद से संध्या लापता थी। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने जब छानबीन की तो शहर के अलग-अलग कूड़ाघरों से शव के कटे-कटे हिस्से बरामद हुए।
चेन्नई पुलिस आयुक्त एकके विश्वनाथन ने पत्रकारों को बताया, "कई लापता महिलाओं के मामलों की छानबीन की गई। इस दौरान चेन्नई से लापता हुई संध्या के पहचान चिन्ह कूड़ाघर से बरामद पैर पर बने टैटू से मेल खा गए। पुलिस ने बताया कि बालाकृष्णन ने 19 जनवरी को अपनी पत्नी की हत्या कर अगले दिन उसके शव के टुकड़े कर दिये और प्लास्टिक के थैलों में भरकर उसे शहर में अलग अलग कूड़ेदानों में फेंक दिया था । उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान बालाकृष्णन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
सिर और एक हाथ अभी भी गायब
21 जनवरी को संध्या के शरीर का कुछ हिस्सा पुलिस के हाथ लगा। वहीं बुधवार को उसका धड़ मिला। हालांकि अभी पुलिस महिला का सिर और एक हाथ की तलाश में जुटी है। संध्या के माता-पिता ने उसकी पहचान की। संध्या के परिजनों ने 3 फरवरी को पुलिस को इसकी सूचना दी थी कि उनकी बेटी बीते 24 दिसंबर से लापता है।












Click it and Unblock the Notifications